हाथी निकल गया, पूंछ अटक गई : शबरी नदी पर मोटू पुल तो बन गया, लेकिन पहुंच मार्ग पर अटक गया मामला 

Bastar Division, Sukma, Shabri River, Konta Motu Road, Bridge Construction
X
शबरी नदी पुल निर्माण
शबरी नदी पर कोंटा के पास मोटू मार्ग में पुल तो बनकर तैयार है, लेकिन ओटिशा की ओर से पहुंच मार्ग तैयार नहीं होने की वजह से आवागमन नहीं हो पा रहा है।

महेंद्र विश्वकर्मा- जगदलपुर। बस्तर संभाग के अंतर्गत सुकमा जिले में शबरी नदी पर कोंटा के पास मोटू मार्ग में बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य एक वर्ष पूर्व ही पूर्ण कर लिया गया है। लेकिन ओडिशा रोड में पुल का पहुंच मार्ग अब तक अधर में है। इसके चलते पुल पर से आवागमन नहीं हो पा रहा है। इस पुल पर से आवागमन शुरू होने का सीमावर्ती 3 राज्य के छत्तीसगढ़, ओडिशा एवं आंध्रप्रदेश के लोग इंतजार कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि, पुल पर कोंटा की ओर से पहुंच मार्ग का निर्माण पूरा हो चुका है, पर सीमावर्ती राज्य ओडिशा सरकार ने पहुंच मार्ग पर मुआवजा का अडंगा लगाने से पुल का ओडिशा रोड जाने का पहुंच मार्ग नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि, यह पुल 20.97 करोड़ की लागत से 23 मीटर चौड़ा, 552 मीटर लंबा है। साथ ही जून 2015 में पुल का निर्माण कार्य शुरू किया, जो नवंबर 2023 में पूर्ण होने की संभावना था, पुल का निर्माण कार्य हो चुका पर ओडिशा रोड में पहुंच मार्ग नहीं हो सका।

पामेड़ पुल से आवागमन शीघ्र ही

बताया जा रहा है कि, बीजापुर जिले के चिंताबागु नदी में पामेड़ से धरमावरम पुल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका अब इसका पहुंच मार्ग किया जा रहा है। फरवरी माह में इस पुल पर आवागमन शुरू होने की संभावना है। इस पुल के दोनों ओर सुरक्षा बलों का कैंप तैनात किया गया है।

शीघ्र बनेगा पहुंच मार्ग

लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण जगदलपुर संभाग की कार्यपालन अभियंता प्रज्ञा नंद ने बताया कि, ओडिशा रोड में मोटू पुल का पहुंच मार्ग शीघ्र तैयार किया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story