Logo
अंतागढ़ ब्लाक के अमोड़ी गांव में मतांतरित महिला के शव दफनाने का विवाद सामने आया है। शव दफनाने से मना करने के बाद ग्रामीणों में तनाव का माहौल है।

फ़िरोज खान- अंतागढ़। छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ ब्लाक के अमोड़ी गांव में मतांतरित महिला के शव दफनाने का विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने शव दफनाने से मना कर दिया है। जिसके बाद गांव में तनाव का माहौल है। वहीं प्रशासन मामले को सुलझाने में लगी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, अंतागढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत अमोड़ी के पंडरीपारा में एक मतांतरित महिला की सुबह लंबी बीमारी के बाद अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। गांव वालों ने मृतिका के शव के को गांव में दफन करने को लेकर विरोध किया। मृतिका के पति ने स्वयं की जमीन में अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार की बात भी कही पर ग्रामीणों में इसका भी विरोध किया। 

प्रशासन ने शव को मर्चुरी में रखवाया 
विरोध को देखते हुए सूचना मिलते ही पुलिस सहित प्रशासनिक अमला ग्राम अमोडी पहुंच गया। चूंकि मामला दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र का था। जिसकी वजह से अंत में प्रशासन को शव को दुर्गकोंदल स्वास्थ्य केंद्र के मर्चुरी में ले जाकर रखा गया। अब देखना होगा प्रशासन इस शव का अंतिम संस्कार कहां और किस विधि से करता है। क्योंकि पूरे जिले सहित आस पास के जिलों में मतांतरित परिवार के शव के दफन को लेकर ग्रामीण लामबंद हो चुके हैं।

5379487