Logo
election banner
Bihar News: बिहार के किशनगंज में एक दुर्लभ मामला सामने आया है। महिला ने एक साथ 5 बेटियों को जन्म दिया है। सभी बच्चियों का वजन एक किलो से कम है। नॉर्मल डिलीवरी के बाद महिला और सभी बच्चियां स्वस्थ हैं। महिला अब छह बच्चों की मां है।

Bihar News: किशनगंज में तीन साल के बेटे की मां ने एक साथ 5 बेटियों को जन्म दिया है। सभी बच्चियों का वजन एक किलो से कम है। नॉर्मल डिलीवरी के बाद महिला और सभी बच्चियां स्वस्थ हैं। महिला के छह बच्चे हो गए हैं। मामला किशनगंज के पोठिया प्रखंड का है। एक साथ पांच बच्चों के जन्म के बाद परिवार और पूरे गांव में खुशी का माहौल है। 

पेट में पांच बच्चे सुनकर घबरा गई थी महिला  
ठाकुरगंज कनकपुर निवासी ताहिरा बेगम (20) को लेकर पेन होने पर एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया। शनिवार रात को ताहिरा ने पांच बच्चियों को जन्म दिया है। महिला का कहना है कि जब वो 2 माह की गर्भवती थी, तब उसे पता चला कि उसके पेट में चार बच्चे हैं। अल्ट्रासाउंड में पता चला की चार नहीं बल्कि पेट में पांच बच्चे हैं। महिला घबरा गई थी। लेकिन संयम, धैर्य और बेहरत इलाज के बाद शनिवार को ताहिरा बेगम ने पांच बच्चों को जन्म दिया।

महिला को हायर सेंटर भेजा 
डॉक्टर का कहना है कि बहुत मुश्किल से ऐसे केस सामने आते हैं। हम लोगों के लिए भी ये केस चैलेंजिंग था। महिला ने धैर्य रखा और बेहतर इलाज के कारण नॉर्मल डिलीवरी से सभी बच्चों का जन्म हुआ। सब कुछ सही हुआ है। अब पेशेंट को हायर सेंटर भेजा है।  

एमपी में एक साथ छह बच्चों को हुआ था जन्म 
एक साथ पांच बच्चों का जन्म होना रेयर केस है। लेकिन पहले भी महिलाएं पांच या इससे ज्यादा बच्चों को जन्म दे चुकी हैं। मार्च 2020 में मध्य प्रदेश के श्योपुर जिला अस्पताल में 23 साल की महिला ने समय ये 2 माह पूर्व ही 6 बच्चों को जन्म दिया। 6 बच्चों में दो बेबी गर्ल और 4 बेबी बॉय थे। जन्म के कुछ देर बाद ही दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि 8 घंटे बाद तीन और बच्चों ने दम तोड़ दिया। पिछले साल मई में रांची (झारखंड ) के रिम्स में एक महिला ने 5 बच्चों को एक साथ जन्म दिया था। सभी बच्चों का वजन एक किलो से लेकर 750 ग्राम तक था।  

5379487