Logo
election banner
Bihar Weather: ​​​​​​​बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार बन रहा हैं। भीषण गर्मी की मार झेल रहे प्रदेश वासियों को सोमवार को थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

Bihar Weather:  बिहार के मौसम में तेजी के साथ बदलाव हो रहा है। प्रदेश में पुरवा का प्रभाव दिखने लगा है। सोमवार से कुछ इलाके में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 11 मई तक हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। 

इन राज्यों में दिखेगा असर
बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार बन रहा हैं। भीषण गर्मी की मार झेल रहे प्रदेश वासियों को सोमवार को थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बंगाल के आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है, जिसका प्रभाव बिहार, झारखंड, ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा। 

इन जिलों बारिश के आसार
बिहार में आज शाम से मौसम करवट लेना शुरू कर सकता है। आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं 6 मई से 9 मई के बीच  किशनगंज, सहरसा, सुपौल, पटना, मधेपुरा, कटिहार और पूर्णिया के कुछ हिस्सों में बारिश और ओले की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा बांका, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और खगड़िया में बारिश के आसार हैं। 

बक्सर सर्वाधिक गर्म 
बता दें, शनिवार को बक्सर सर्वाधिक गर्म रहा। वहां पर अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान डेहरी में रिकार्ड किया गया। शेखपुरा में 42.1 एवं वैशाली में 41.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। राजधानी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। डिहरी में राज्य में सबसे कम तापमान रहा। वहां पर न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

5379487