Logo
election banner
Supaul Bridge Girder Collapse: इस पुल का निर्माण ट्रांस रेल कंपनी कर रही थी। यह पुल 10.5 किमी लंबा है। इसे भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बनाया जा रहा है। इसके निर्माण की लागत करीब 1200 करोड़ रुपए है।

Supaul Bridge Girder Collapse: बिहार से बड़ी खबर है। यहां सुपौल में शुक्रवार, 22 मार्च की सुबह एक पुल का गार्डर गिर गया। इससे एक मजदूर की मौत हो गई। 9 लोग घायल हुए हैं। कई मजदूरों के दबने की सूचना है। हालांकि इसकी संख्या अभी साफ नहीं है। राहत बचाव में आसपास के लोग जुट गए हैं। यह पुल सुपौल के बकोर में बनाया जा रहा है। हादसे के बाद कंपनी के लोग फरार हो गए। 

सुपौल जिला प्रशासन ने बताया कि हादसा सुबह 7 बजे का है। 9 लोग घायल हुए हैं। एक की मौत हुई है। मृतक को 10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। घायलों को भी मदद दी जाएगी। पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। राहत बचाव का काम चल रहा है।  

2024 दिसंबर तक पूरा होना है निर्माण
जानकारी के अनुसार, बकोर पुल के तीन पिलर 50, 51 और 52 के गार्डर गिरने से यह हादसा हुआ। यह देश का सबसे लंबा निर्माणाधीन सड़क पुल है। इसका निर्माण दो कंपनियां- गैमन इंडिया और ट्रांस रेल लाइटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कर रही थी। यह पुल 10.5 किमी लंबा है। इसे भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बनाया जा रहा है। इसके निर्माण की लागत करीब 1200 करोड़ रुपए है।

सुपौल के बकोर और मधुबनी जिले के भेजा के बीच बन रहे इस पुल को 2024 तक पूरा करना है। लेकिन हादसे के बाद निर्माण एजेंसियों पर सवाल उठ रहे हैं।

जून 2023 में भागलपुर का पुल भी ढह गया था
इससे पहले जून, 2023 में भागलपुर जिले के अगुवानी से सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर निर्माणाधीन फोरलेन पुल का एक बड़ा हिस्सा ढह गया था। पुल के गिरने की आवाज दो किमी तक सुनी गई थी। पुल ढहने का वीडियो भी सामने आया था। पुल का निर्माण 1710 करोड़ रुपए की लागत से हो रहा था। सीएम नीतीश कुमार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट का दिसंबर 2023 में उद्घाटन होना था। 

इस पुल के साथ तब पहला हादसा नहीं हुआ था। 30 अप्रैल 2022 को भी पुल का 36 स्लैब ढह गया था। इस पुल का शिलान्यास 23 फरवरी 2014 को सीएम नीतीश कुमार ने किया था। 

खबर अपडेट हो रही है.. 

5379487