Logo
election banner
Rajnath Singh Banka Rally Update: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार को बिहार के बांका जिले में चुनावी सभा को संबोधित किया। यहां प्रधानमंत्री को जेल भेजने के बयान पर राजद नेताओं को खुली चुनौती दी। कहा, मां का दूध पिया है, जो मोदी को जेल भेजेंगे।  

Rajnath Singh Banka Rally Update: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार को बिहार दौरे पर थे। बिहार के बांका जिले में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विपक्षी नेताओं पर जमकर निशाना साधा। कहा, सरकार बनने पर प्रधानमंत्री को जेल भेजने की बात करते हैं। मैं कहता हूं कि किसने मां का दूध पिया है, जो मोदी जी को जेल भेजेगा। जो खुद जेल में हैं, बेल में हैं, वह जेल भेजने की बात करते हैं। 

दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल की नेत्री व लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने पिछले दिनों भाजपा नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जेल भेजने की बात कही थी। मीसा ने यह भी कहा था कि हमारी सरकार आई तो मोदी सहित यह सभी नेता जेल जाएंगे। राजनाथ सिंह ने मीसा के इसी बयान पर एक तरह से पलटवार किया है।

तेजस्वी और साहनी के वीडियो पर किया कटाक्ष 
राजनाथ सिंह ने तेजस्वी यादव और मुकेश साहनी द्वारा नवरात्रि में मछली खाने के वीडियो पर भी प्रतिक्रिया दी। कहा, उन्हें जो खाना हो खाएं। मछली खाएं, घोड़ा खाएं, हाथी खाएं, लेकिन उन्हें वीडियो जारी कर लोगों की आस्था आहत करने का अधिकार किसने दिया है। 

जमुई में LJP प्रत्याशी के लिए मांगे वोट 
राजनाथ सिंह ने रविवार को बांका से पहले जमुई लोकसभा क्षेत्र में एनडीए समर्थित LJP प्रत्याशी अरुण भारती के पक्ष में चुनावी सभा की। श्री कृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में राजनाथ सिंह ने अरुण भारती को जमुई का सांसद बनाने जनता से आह्वान किया। बांका लोकसभा क्षेत्र के शंभूगंज में राजनाथ सिंह ने चुनावी प्रचार किया।

दुनिया ने स्वीकार लिया मोदी का नेतृत्व 
जमुई में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, भारत की लोकप्रियता दुनियाभर में बढ़ी है। जानकर आश्चर्य होगा कि दूसरे देशों के लोग पीएम मोदी को अभी से अगले साल के लिए आमंत्रित करने लगे हैं। चुनाव के समय सरकार को लेकर अस्थिरता होती है, लेकिन दुनिया ने मान लिया है कि PM मोदी ही दोबारा सत्ता संभालेंगे। 

राम राज्य से नहीं रोक सकती कोई ताकत 
राजनाथ सिंह ने कहा, हम जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। यह एनडीए का चरित्र है। हमने कहा, धारा 370 हटाएंगे तो करके दिखाया। अयोध्या में भव्य मंदिर बनाने की बात कहते थे तो लोग ताना मारते थे। 22 जनवरी को दिव्य राम मंदिर की उद्घाटन कर रामलला को स्थानांतरित किया। अब दुनिया की कोई ताकत हमें 'राम राज्य' स्थापित करने से नहीं रोक सकती। 

5379487