Nitish Kumar Araria Visit: नीतीश कुमार बुधवार को अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान बिहार के Araria पहुंचे। यहां उन्होंने करीब 545.88 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और कार्यारंभ किया।
मुख्य कार्यक्रम अररिया कॉलेज स्टेडियम में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में हुआ, जहां मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए आने वाले वर्षों में बिहार के विकास की रूपरेखा पर चर्चा की।
पांच साल में बिहार को टॉप राज्यों में लाने का लक्ष्य
सभा को संबोधित करते हुए Nitish Kumar ने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में बिहार को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि राज्य के विकास के लिए लगातार योजनाएं लागू की जा रही हैं और केंद्र सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से काम किया जा रहा है।
लालू राज का भी किया जिक्र
अपने करीब 40 मिनट के संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कई बार 2005 से पहले के बिहार की स्थिति का जिक्र किया और लोगों से पूछा कि क्या अब राज्य में स्थिति बेहतर हुई है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री Samrat Choudhary, मंत्री Vijay Kumar Choudhary, मंत्री Leshi Singh समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
फारबिसगंज में बनेगा एयरपोर्ट
सभा के दौरान उप मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि अररिया जिले के फारबिसगंज में करीब 150 एकड़ जमीन पर एयरपोर्ट का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि Supaul के वीरपुर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।










