Logo
Chhapra Candan Yadav Murder Case: बिहार के छपरा में तेलपा भिखारी चौक के पास मंगलवार 21 मई की सुबह भाजपा और राजद नेता भिड़ गए। इस दौरान हुई फायरिंग में राजद नेता चंदन यादव की मौत हो गई। जबकि, गुड्डू राय और मनोज राय जख्मी हैं।

Chhapra Candan Yadav Murder Case: बिहार के छपरा में मंगलवार, 21 मई को RJD नेता की गोली मारकर हत्याकर दी गई। मृतक का नाम चंदन यादव है। वारदात के बाद तनाव का महौल है। पुलिस ने दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप कर दी है। मामले में प्रतिक्रिया देते हुए सारण प्रत्याशी व लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बीजेपी पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया है। कहा, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 

वीडियो देखें 

दरअसल, छपरा में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेलपा भिखारी चौक के पास मंगलवार सुबह भाजपा और राजद नेता भिड़ गए। इस दौरान हुई फायरिंग में राजद नेता चंदन यादव की मौत हो गई। जबकि, गुड्डू राय और मनोज राय जख्मी हो गए। पटना के पीएमसीएच में उनका उपचार चल रहा है। एसपी गौरव मंगला लोगों समझाने की कोशिश कर रहे हैं। पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। 

बूथ-318-319 में हुई थी पत्थरबाजी 
एसपी गौरव मंगला ने बताया कि सोमवार को मतदान के दौरान बीजेपी और आरजेडी समर्थकों में झड़प हुई थी। इसी मामले में मंगलवार को फायरिंग हुई है। सारण डीएम अमन समीर ने बताया कि बूथ संख्या 318-319 पर रोहिणी आचार्य के पहुंचने पर तनाव की स्थिति बनी थी। इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई थी। मंगलवार को कई राउंड गोली चली है। 

रोहिणी बोलीं-लोकतंत्र की हत्या कर रही बीजेपी 
राष्ट्रीय जनता दल की नेत्री रोहिणी आचार्य ने मीडिया को बताया कि भाजपा के लोग चुनावी हार से डरे हुए हैं। वह लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू हैं, हमारे तीन कार्यकर्ताओं को गोली मार दी। यह सब भाजपा के गुंडों ने किया है। हमें न्याय चाहिए। हत्यारों को सबक मिलना चाहिए। प्रशासन से मांग है आरोपियों को पकड़कर जेल में डाला जाए। 

तेजस्वी बोले-चुनाव में हिंसा की कोई जगह नहीं 
तेजस्वी यादव ने घटना पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा, चुनाव में हिंसा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। कुछ लोग हार के डर से हिंसा का सहारा ले रहे हैं। पप्पू यादव ने कहा, भाजपा ने रोहणी आचार्य को मां बहन को गाली दी गई। वह आपकी बहन बेटी हो सकती हैं। भाजपा को महिला का अपमान नजर नहीं आएगा। चुनाव में इस तरह की हिंसा और व्यवहार ठीक नहीं है। इन्हें नियंत्रित करना होगा। 

5379487