Bihar Weather Updates: बिहार में मानसून की इस दिन होगी Entry, IMD ने जारी किया बारिश का यलो अलर्ट

Weather Update
X
मौसम अपडेट
Bihar Weather Update: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से चला मानसून दो से तीन दिनों के अंदर बिहार में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Bihar Weather Update: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से चला मानसून दो से तीन दिनों के अंदर बिहार में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश हुई। बता दें, बिहार में सबसे अधिक तापमान औरंगाबाद में 44.7 दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान पश्चिम चंपारण के बाल्मीकि नगर में 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने पश्चिम सीवान, सारण, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, उत्तर मध्य सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, उत्तर पूर्व सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में हल्की से मध्य स्तर की वर्षा होने की संभावना जताई है। विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है, जबकि हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा के आसार है। इसके अलावा दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य, दक्षिण पूर्व भाग में मौसम शुष्क रहेगा। दक्षिण पश्चिम भाग में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री रहेगा।

इन इलाकों 24.2 एमएम तक हुई बारिश
बीते 24 घंटे के दौरान राज्य के उत्तरी भाग में कई जिलों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई है, जबकि शेष बिहार मे मौसम शुष्क बना रहा। पिछले 24 घंटे में राज्य के पूर्णिया में 21.6एमएम, फारबिसगंज में 8.2 एमएम, , बाल्मीकि नगर में 15 एमएम, दरभंगा में 24.2 एमएम सुपौल में 15.2 एमएम, अररिया 17.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। बिहार के दक्षिण पश्चिम भाग में 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर एवं शेष बिहार में 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान दर्ज हुई है।

प्रमुख शहरों के तापमान जानें
बिहार के जिलों में 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किए गए जो इस प्रकार हैं। पटना 36.0 डिग्री, गया 42.1 डिग्री , मधुबनी 36.2 डिग्री, मोतिहारी 36.6 डिग्री, शेखपुरा 38.0 डिग्री, गोपालगंज 38.6 डिग्री, जमुई 37.9 डिग्री, बक्सर 41.8 डिग्री, भोजपुर 39.4 डिग्री, वैशाली 35.5 डिग्री, भागलपुर 36.2 डिग्री, पूर्णिया 34.3 डिग्री, बाल्मीकि नगर 37.6 डिग्री, मुजफ्फरपुर 32.8 डिग्री, छपरा 38.8 डिग्री, दरभंगा 34.2, सुपौल 33.6 डिग्री, फारबिसगंज 35.2 डिग्री, औरंगाबाद 44.7 डिग्री, बेगूसराय 34.2 डिग्री, खगड़िया 34.7 डिग्री, बांका 34.7 डिग्री, कटिहार 33.9 डिग्री, नवादा 40.5 डिग्री, पूसा 32.2 डिग्री, किशनगंज 32.0 डिग्री, अरवल 42.7 डिग्री, हरनौत 39.8 डिग्री, अररिया 33.7 डिग्री, जीरादेई 37.8 डिग्री, बिक्रमगंज 42.0 डिग्री और मुंगेर 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story