बिहार चुनाव 2025: नीतीश ही होंगे CM फेस, NDA की बैठक में बनी सहमति

CM Nitish Kumar
X
बिहार चुनाव 2025: नीतीश ही होंगे CM फेस, NDA की बैठक में बनी सहमति, अमित शाह के बयान से मचा हड़कंप 
Bihar Chunav 2025 : बिहार विधानसभा का चुनाव CM नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। यह निर्णय शुक्रवार को पटना में हुई NDA की आपात बैठक में हुआ है।

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : बिहार विधानसभा का चुनाव CM नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। यह निर्णय शुक्रवार को पटना में हुई NDA की आपात बैठक में हुआ है। यह बैठक अमित शाह के दिल्ली में दिए बयान के बाद बुलाई गई थी।

पटना में हुई NDA नेताओं की बैठक
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक शुक्रवार, 20 दिसंबर को पटना स्थित जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के आवास पर हुई। इसमें सभी सहयोगी दलों के नेता शामिल हुए। मीटिंग के बाद उमेश कुशवाहा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मीडिया को बताया कि 2025 का विधानसभा चुनाव CM नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ा जाएगा।

BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले-
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, अमित शाह यह बताना चाह रहे थे कि भाजपा जैसी बड़ी पार्टी में सभी फैसले संसदीय बोर्ड लेता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव होगा, इस बात का फैसला पहले ही हो चुका है। इससे पीछे हटने का सवाल ही नहीं उठता।

नीतीश के नाम पर लोजपा भी राजी
विधानसभा चुनाव 2025 में नीतीश कुमार के चेहरे पर चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) भी राजी है। प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा, एनडीए आगामी चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगा। इसमें कोई आशंका नहीं होनी चाहिए।

बैठक में बनी यह रणनीति
बैठक में NDA नेताओं ने विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति भी तैयार की। इस दौरान तय किया गया कि पूरे बिहार में सभी नेताओं के संयुक्त कार्यक्रम होंगे। इसमें पंचयात स्तर तक के पदाधिकारी शामिल होंगे। 15 जनवरी से 22 जनवरी तक इसके लिए विशेष कार्यक्रम चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: एक बार फिर PM मोदी का पैर छूने के लिए झुके CM नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री ने रोका; वायरल हुआ वीडियो

अमित शाह ने दिए यह संकेत
हालांकि, केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने सीएम फेस को लेकर चुनाव बाद फैसाल करने की बात कही थी। जिसके बाद बिहार की सियासत में हड़कंप मच गया। नीतीश के करीबी नेता इस बयान से नाराज हो गए। जिसके बाद NDA ने सभी सहयोगी दलों की संयुक्त बैठक बुलाई। जिसमें स्पष्ट कर दिया कि अगला चुनाव भी नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ा जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story