Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

समलैंगिक रिश्ते का खुलासा करने के बाद दुती चंद ने अपनी बहन पर लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप

100 मीटर की दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वालीं भारतीय खिलाड़ी दुती चंद ने हाल ही में अपने समलैंगिक रिश्ते का खुलासा किया था। जिसके बाद उनके परिवारवाले उनके इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। मंगलवार को दुती चंद ने अपनी बहन पर गंभीर आरोप लगाया है।

समलैंगिक रिश्ते का खुलासा करने के बाद दुती चंद ने अपनी बहन पर लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप
X

Dutee Chand

100 मीटर की दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वालीं भारतीय खिलाड़ी दुती चंद ने हाल ही में अपने समलैंगिक रिश्ते का खुलासा किया था। जिसके बाद उनके परिवारवाले उनके इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। मंगलवार को दुती चंद ने अपनी बहन पर गंभीर आरोप लगाया है।

दुती चंद ने कहा कि मेरी अपनी बहन मुझे ब्लैक मेल कर रही है, उसने मुझसे 25 लाख रुपये मांगे। उसने एक बार मुझे पीटा भी था, मैंने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। उन्होंने आगे कहा कि वह मुझे ब्लैकमेल कर रही थी, इसलिए मुझे अपने रिश्ते के बारे में बताने के लिए मजबूर होना पड़ा।



बता दें कि हाल ही में ओडिशा की रहने वाली दुती चंद ने खुलासा किया था कि उन्हें अपना जीवनसाथी मिल गया है. उन्होंने कहा कि वह ओडिशा में अपने गृहनगर की एक लड़की के साथ समलैंगिक संबंध में हैं। बतातें चलें कि चंद ने साल 2018 के एशियन गेम्स में दो सिल्वर मेडल जीता था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story