Logo
election banner
Varun Kumar : भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण कुमार पर पॉक्सो एक्ट के दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। युवती का आरोप है कि वरुण ने शादी का झांसा देकर उसके 5 साल तक दुष्कर्म किया था।

नई दिल्ली। अर्जुन पुरस्कार विजेता भारतीय हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार पर मंगलवार को बेंगलुरु पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। 22 साल की युवती ने आरोप लगाया है कि जब वो नाबालिग थी तो भारतीय डिफेंडर वरुण ने उनके साथ कई बार यौन शोषण किया था।

युवती ने अपनी शिकायत में कहा कि वह 2018 में इंस्टाग्राम के जरिए वरुण के संपर्क में आई और तब वो 17 साल की थी। उस समय वरुण ने शादी का वादा करके कई मौकों पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। 

युवती ने आगे कहा कि जब वो वरुण से मिलीं तो वह बेंगलुरू में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सेंटर में ट्रेनिंग ले रहे थे। 2021 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हुए वरुण कुमार को 2 दिन पहले ही पंजाब पुलिस में डीएसपी के रूप में प्रमोट किया गया है। 

वरुण कुमार के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का केस दर्ज
बेंगलुरु पुलिस ने एक बयान में कहा, "युवती से मिली शिकायत के आधार पर, हमने सोमवार को हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और धारा 376 (दुष्कर्म) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया है।"

भारतीय हॉकी टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे
वरुण, जो टोक्यो ओलंपिक के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ी की लिस्ट में थे। फिलहाल, वो आगामी एफआईएच प्रो लीग के लिए भुवनेश्वर में भारतीय हॉकी टीम के साथ प्रशिक्षण ले रहे। भारत को अपने शुरुआती मुकाबले में 10 फरवरी को स्पेन से भिड़ना है। ऐसी अटकलें थीं कि 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता वरुण पुलिस से भाग रहे हैं। लेकिन हॉकी इंडिया ने इस अफवाह को खारिज कर दिया।

हॉकी इंडिया के सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, वह फरार नहीं है। वह टीम के साथ भुवनेश्वर में हैं। हिमाचल प्रदेश के रहने वाले वरुण ने 2017 में भारत के लिए डेब्यू किया था।

5379487