Suryakumar Yadav Final Catch: क्या सिक्स हो गया था सूर्यकुमार यादव का कैच?, अफ्रीकी फैंस के सवाल पर शॉन पोलाक ने दिया करारा जवाब 

Suryakumar Yadav Final Catch
X
सूर्यकुमार यादव के कैच पर अफ्रीकी फैंस को ऐतराज।
Suryakumar Yadav Final Catch: टी20 विश्वकप फाइनल में सूर्यकुमार यादव का कैच लंबे समय तक याद रखा जाएगा, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी फैंस इसे सिक्स बता रहे हैं।

Suryakumar Yadav Final Catch: टी20 विश्वकप का सबसे बेहतरीन लम्हा सूर्यकुमार यादव का बाउंड्री पर पकड़ा गया वो कैच बन गया, जिसने अफ्रीकी टीम के मुंह तक आई जीत को छीन लिया और टीम इंडिया 17 साल बाद एक बार फिर से विश्व विजेता बन गई।

वहीं, सूर्यकुमार यादव के इस कैच पर अफ्रीकी फैंस सवाल उठा रहे हैं। फैंस का कहना है कि कैच करते समय सूर्यकुमार यादव का पैर बाउंड्री लाइन पर टच हो गया था, लेकिन उन्होंने कैच से पहले बाउंड्री की पीछे कर दिया था। बाउंड्री का निशान भी देखा जा सकता है।

सूर्यकुमार यादव के कैच पर अफ्रीकी फैंस को ऐतराज

वहीं, इस विवाद पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान तेज गेंदबाज शॉन पोलाक का रिएक्शन आया है। पोलाक ने कहा कि सूर्यकुमार यादव का कैच पूरी तरह सही था। बाउंड्री रोप वहां से नहीं हटी थी। इसका सूर्या से कोई लेना-देना नहीं है। वह बांउड्री रोप पर खड़े नहीं हुए थे। पोलाक ने कहा कि सूर्यकुमार ने शानदार कैप पकड़कर बेहतरीन स्किल दिखाई है।

जानिए पूरा वाकया
दरअसल, अफ्रीका की पारी का 20 ओवर शुरू होने वाला था। अफ्रीकी टीम को आखिरी ओवर में 16 रन बनाने थे। स्ट्राइक पर तूफानी बल्लेबाज डेविड मिलर खड़े थे। गेंद हार्दिक पांड्या के हाथ में थी। उन्होंने पहली गेंद हाफ स्टंप पर फुलटॉस फेंकी, जिस पर मिलर ने स्ट्रेट छक्का मारने की कोशिश की। लेकिन बाउंड्री पर सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन कैच लपकते हुए दक्षिण अफ्रीका को जीत से कोसो दूर कर दिया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story