Logo
election banner
Shubman Gill Rohit Sharma Century: शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में एक और सेंचुरी जड़ी है। ये तीसरे नंबर पर उनका दूसरा शतक है। इसके साथ ही उन्होंने आलोचकों के मुंह पर ताले जड़ दिए, जिन्होंने तीन नंबर पर उनकी बैटिंग पर सवाल खड़े किए थे। रोहित ने भी अपनी 12वीं सेंचुरी पूरी की।

नई दिल्ली। धर्मशाला टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने इंग्लैंड पर बढ़त बना ली है। पहले दिन 1 विकेट पर 135 रन के स्कोर से आगे खेलते हुए भारत ने लंच तक बिना 264 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल ने सीरीज में दूसरा शतक ठोका है। उन्होंने चौके से अपनी सेंचुरी पूरी की। ये उनका तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दूसरा शथक है। इसके साथ ही गिल ने अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है, जो तीन नंबर पर उनके बल्लेबाजी करने के फैसले पर सवाल खड़े कर रहे थे। गिल के टेस्ट करियर का ये चौथा शतक है। 

24 साल के शुभमन गिल ने 137 गेंद में अपना शतक पूरा किया। इस पारी में उन्होंने अब तक 10 चौके और 5 छक्के मारे। उनके 4 में से दो टेस्ट शतक इंग्लैंड के खिलाफ ही आए हैं और दोनों इसी सीरीज में निकले हैं। गिल ने जब अपना शतक पूरा किया, तब स्टेडियम में उनके पिता भी मौजूद थे और उन्होंने खड़े होकर ताली बजाई। 

गिल-रोहित ने धर्मशाला टेस्ट में शतक ठोके
गिल के साथ ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपना सैकड़ा पूरा किया। ये उनके टेस्ट करियर की 12वीं सेंचुरी है। उन्होंने भी सीरीज में दूसरी बार 100 से अधिक रन बनाए हैं। 

गिल और रोहित की सीरीज में दूसरी सेंचुरी
रोहित और गिल ने दूसरे दिन के पहले 10 ओवर में ही अपने इरादे जता दिए थे। इन दोनों ने पहले 10 ओवर में ही तूफानी अंदाज में 50 रन ठोक डाले थे। गिल का अर्धशतक 64 गेंद में आया था। वहीं, रोहित ने 77 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया था। उन्होंने पहले दिन ही अपनी फिफ्टी जमा दी थी। एक समय गिल और रोहित के बीच 26 रन से अधिक का अंतर था। लेकिन, दूसरे दिन कुछ ओवर खेलने के बाद गिल ने अपने गियर बदले और ताबड़तोड़ अदाज में बल्लेबाजी की। 

यह भी पढ़ें: Shubman Gill: इसे कहते हैं शॉट, गिल ने जेम्स एंडरसन की बेइज्जती की! स्पिनर की तरह आगे निकलकर छक्का लगाया

IND vs ENG 5th Test LIVE: दूसरे दिन लंच तक भारत का स्कोर-264/1, रोहित-गिल के शतक, इंग्लैंड पर 46 रन की बढ़त

रोहित ने लंच से ठीक पहले टॉम हर्टले की गेंद पर लेग साइड में एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। इसके दो गेंद बाद गिल ने शोएब बशीर की गेंद पर चौका जमाकर अपनी सेंचुरी पूरी की। गिल ने वाइजैग टेस्ट में 104 रन की पारी खेली थी। वहीं, रोहित शर्मा ने राजकोट टेस्ट में 131 रन बनाए थे।  अब भारत की नजर धर्मशाला टेस्ट में बड़ी बढ़त पर होगी। 

5379487