Logo
election banner
Sports Events 2024: ये साल ओलंपिक वाला है। इसके अलावा क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस जैसे बड़े खेलों में भी कई अहम टूर्नामेंट होने हैं। आइए आपको बताते हैं कि 2024 के बड़े खेल आयोजनों के बारे में।

Sports Events 2024: भारतीय खेल फैंस के लिए 2024 रोमांचक रहेगा। इस साल भारत में तो कई बड़े स्पोर्टिंग इवेंट का आयोजन होगा ही, देश के बाहर भी बड़े खेल इवेंट होंगे। 2024 क्रिकेट के लिहाज से अहम रहने वाला है। इस साल मेंस और वुमेंस दोनों वर्गों में टी20 वर्ल्ड कप होगा। इतना ही नहीं, ये साल ओलंपिक वाला भी है। 2024 में पेरिस में खेलों के महाकुंभ का आयोजन होगा। इसके अलावा बैटमिंटन, टेनिस, फुटबॉल के भी बड़े टूर्नामेंट खेले जाएंगे। 

एक नजर डालिए साल 2024 में होने वाले बड़े खेल आयोजनों पर। 

क्रिकेट के बड़े इवेंट
पिछले साल भारत में वनडे विश्व कप खेला गया था। टीम इंडिया इसे जीतने में नाकाम रही थी। फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। 2024 में भी दो विश्व कप खेले जाएंगे। ये टूर्नामेंट कब और कहां खेला जाएगा। आइए बताते हैं। 

  • इंग्लैंड का भारत दौरा: 5 मैचों की टेस्ट सीरीज (25 जनवरी-11 मार्च)
  • मेंस अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप (19 जनवरी-11 फरवरी 2024) 
  • वुमेंस प्रीमियर लीग (22 फरवी से 17 मार्च 2024)
  • आईपीएल 2024 (23 मार्च से शुरू हो सकता है)
  • मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 (4-30 जून 2024)
  • वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप ( सितंबर-अक्टूबर 2024)

2024 में फुटबॉल के बड़े टूर्नामेंट

  • एएफसी एशियन कप (12 जनवरी-10 फरवरी 2024)
  • अफ्रीका कप ऑफ नेशंस (13 जनवरी-11 फरवरी 2024)
  • यूरोपियन फुटबॉल चैंपियनशिप (14 जून-14 जुलाई 2024)
  • कोपा अमेरिका 2024 (20 जून-14 जुलाई 2024)
  • इंग्लिश प्रीमियर लीग (17 अगस्त-25 मई 2024)
  • UEFA चैंपियंस लीग (17 सितंबर-31 मई 2024)

2024 में टेनिस के बड़े इवेंट्स

  • ऑस्ट्रेलियन ओपन (14-28 जनवरी 2024)
  • फ्रेंच ओपन (26 मई-9 जून 2024)
  • विंबलडन (1-14 जुलाई 2024)
  • यूएस ओपन (26 अगस्त-8 सितंबर 2024)
  • एटीपी फाइनल्स (10-17 नवंबर 2024)
  • WTA Finals (3-10 नवंबर 2024)

2024 के हॉकी इवेंट

  • FIH मेंस हॉकी 5s (24-27 जनवरी 2024)
  • FIH वुमेंस हॉकी 5s (28-31 जनवरी 2024)
  • FIH वुमेंस हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर्स (13-19 जनवरी 2024)
  • FIH ओलंपिक क्वालिफायर्स (13-21 जनवरी 2024)

बैडमिंटन के बड़े टूर्नामेंट

  • इंडिया ओपन (16-21 जनवरी 2024)
  • सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट (26 नवंबर-1 दिसंबर 2024)
  • थॉमस और उबेर कप (27 अप्रैल-5 मई 2024)
  • BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स (11-15 दिसंबर 2024)

दूसरे बड़े खेल आयोजन

  • 2024 पेरिस ओलंपिक ( 26 जुलाई-11 अगस्त)
  • फॉर्मूला-1 2024 (29 फरवरी-9 दिसंबर)
  • मोटो जीपी 2024 (10 मार्च-17 नवंबर)
  • टूर डे फ्रांस (29 जून-21 जुलाई 2024)
jindal steel Ad
5379487