Logo
election banner
New Zealand T20 World Cup 2024 squad: सेलेक्टर्स नहीं, दो बच्चों ने न्यूजीलैंड की टी20 विश्व कप टीम का ऐलान किया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

New Zealand T20 World cup Squad: न्यूजीलैंड ने जून-जुलाई में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम घोषित कर दी। न्यूजीलैंड, पहला मुल्क है, जिसने टी20 विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। जिस तरीके से न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम घोषित की, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा। न्यूजीलैंड की टीम घोषित करने के लिए सेलेक्टर्स नहीं, बल्कि दो बच्चे मटिडा और एंगस
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए और उन्होंने टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय कीवी टीम के खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया। 

इन दोनों बच्चों ने एक-एक कर न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों का ऐलान किया। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। क्रिकेट फैंस बोर्ड की इस कोशिश की जमकर तारीफ कर रहे और कह रहे कि स्क्वॉड घोषित करने का ये अनोखा तरीका न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ही कर सकता था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BLACKCAPS (@blackcapsnz)

न्यूजीलैंड की टी20 विश्व कप की टीम में डेवोन कॉनवे को भी जगह मिली है। वो चोट की वजह से आईपीएल 2024 में हिस्सा नहीं ले रहे। जिम्मी नीशम और माइकल ब्रेसवेल को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है। ये दोनों हाल ही में पाकिस्तान दौरे पर गए थे। केन विलियमसन को टीम का कप्तान बनाया गया है। इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के बच्चों, पत्नी और गर्लफ्रेंड ने टीम का अनूठे अंदाज में ऐलान किया किया था।

 न्यूज़ीलैंड का टी20 विश्व कप का स्क्वॉड: केन विलियमसन (कप्तान), फ़िन एलन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवन कॉन्वे, लॉकी फ़र्ग्यूसन, मैट हेनरी, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फ़िलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, बेन सीयर्स (रिज़र्व)

5379487