MS Dhoni In GOAT: साउथ की फिल्म में दिखे धोनी, सुपरस्टार थलापति विजय के साथ थिएटर में मचाई धूम; दिवाने हुए फैंस

MS Dhoni Scene in Thalapati Vijay GOAT South Movie 
X
थलापति की GOAT में धोनी
MS Dhoni in GOAT: थलापति विजय की फिल्म गोट सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले शो में फैंस को महेंद्र सिंह धोनी की झलक दिखीं तो वह दिवाने हो गए।

MS Dhoni in GOAT: दक्षिण भारत की फिल्मों में थलापति विजय (Thalapati Vijay) का जबरदस्त क्रेज देखा जाता है। आज गुरुवार को थलापति विजय की फिल्म गोट (GOAT) बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। रिलीज के पहले ही दिन मूवी ने धमाल मचा दिया।

फिल्म में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह (Mahendra Singh Dhoni) की झलक भी देखने को मिली है। बड़ी स्क्रीन पर जैसे ही चंद मिनटों के लिए धोनी नजर आएं मानो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

GOAT में दिखे धोनी
गुरुवार यानी आज साउथ की मोट अवेटेड फिल्म गोट रिलीज हुई। रिलीज से पहले चर्चा हो रही थी कि फिल्म में धोनी का कैमियो हो सकता है। सोशल मीडिया पर फिल्म गोट, महेंद्र सिंह धोनी और थलापति विजय जमकर ट्रेंड कर रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म में धोनी का सीन भी खूब वायरल हो रहा है।

फिल्म के एक सीन में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में एम चिदंबरम स्टेडियम में एंट्री लेते दिख रहे हैं। गोट में दिखाए गए लाइव आईपीएल मैच के दौरान माही बड़े पर्दे पर नजर आते हैं। इसके बाद खुद विजय भी येलो कलर की टी शर्ट में स्टेडियम में एंट्री लेते दिखते हैं। धोनी को गोट में देखकर उनके फैंस दिवाने हो गए। सिनेमाघरों के वायरल वीडियो में फैंस जमकर सीटियां और ताली बजा रहे हैं।

हिंदी में कब आएगी फिल्म
गोट फिल्म को तमिल भाषा में रिलीज किया गया है। इससे हिंदी बेल्ट में सिने फैंस में मायूसी है। यह फिल्म 8 सप्ताह के बाद हिंदी में रिलीज हो सकती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story