Euro Cup 2024: अल्बानिया के बजरामी ने महज 23 सेकेंड में यूरो कप के इतिहास का सबसे गोल दागा, फिर भी इटली जीती

nedim bajrami
X
nedim bajrami: अल्बानिया के नेदिम बजरामी ने यूरो कप के इतिहास का सबसे तेज गोल दागा।
Euro Cup 2024: अल्बानिया के नेदिम बजरामी ने यूरो कप के इतिहास का सबसे तेज दागा। लेकिन, इटली ने रोमांचक मुकाबले में अल्बानिया को 2-1 से हरा दिया।

नई दिल्ली। यूरो कप 2024 के ग्रुप बी के एक मुकाबले में अल्बानिया के नेदिम बजरामी ने मैच शुरू होने के 23वें सेकेंड में गोल दागकर इतिहास रच दिया। ये यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप में सबसे तेज गोल का रिकॉर्ड है। इसके बावजूद जीत अल्बानिया नहीं, इटली के खाते में आई। इटली ने इस मैच में अल्बानिया को 2-1 से हराया और अपने अभियान की दमदार शुरुआत की।

बजरामी ने यूरो कप के 64 साल के इतिहास में सबसे तेज गोल दागा। लेकिन अल्बानिया इसके बाद इटली पर दबाव नहीं बना पाया, जिसने जल्द ही वापसी करके मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली और उलटफेर की किसी संभावना को खारिज कर दिया। यूरो कप में नेदिम बजरामी से पहले सबसे तेज गोल का रिकॉर्ड रूस के दिमित्री किरिचेंको के नाम था, जिन्होंने 2004 की चैंपियनशिप में 67 सेकेंड में गोल दाका था।

अल्बानिया के फैंस अभी अपनी टीम की बढ़त की खुशी मना ही रहे थे कि एलेक्सेंड्रो बस्तोनी ने इटली की ओर से बराबरी का गोल दागा। मैच के 11वें मिनट में बस्तोनी ने लोरेंजो पेलेग्रिनी के क्रॉस पर हेडर से गोल किया जबकि निकोलो बरेला ने 5 मिनट बाद ही इटली को बढ़त दिला दी। जिसे अल्बानिया ने बराबरी पर लाने की पुरजोर कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

अल्बानिया के खिलाफ मैच में दूसरा गोल करने वाले बरेला अब इटली के लिए फ्रांसेस्को टोटी (9) से ज्यादा गोल (10) कर लिए हैं। मौजूदा इटली की राष्ट्रीय टीम में खेल रहे खिलाड़ियों में भी उनके नाम सबसे ज्यादा गोल हैं। इटली के लिए य़े जीत इसलिए जरूरी थी क्योंकि आगे उसे स्पेन और क्रोएशिया जैसी मजबूत टीम से भिड़ना है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story