Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

IPL 2019 DC vs CSK Live Streaming: जानें कब, कहां और कैसे देखें दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल मैच लाइव स्ट्रीमिंग

IPL 2019 DC vs CSK Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2019) यानि आईपीएल 2019 (IPL 2019) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) दोनों टीमें फिरोज शाह कोटला में टूर्नामेंट का अपना दूसरा मैच खेलेगी। दोनों टीमों ने अपने पहले मैचों में शानदार जीत दर्ज की।

IPL 2019 DC vs CSK Live Streaming: जानें कब, कहां और कैसे देखें दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल मैच लाइव स्ट्रीमिंग
X

IPL 2019 DC vs CSK Live Streaming

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2019) यानि आईपीएल 2019 (IPL 2019) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) दोनों टीमें फिरोज शाह कोटला में टूर्नामेंट का अपना दूसरा मैच खेलेगी। दोनों टीमों ने अपने पहले मैचों में शानदार जीत दर्ज की। सभी की निगाहें ऋषभ पंत पर होंगी, जिन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को तहस नहस कर दिया था। उन्होंने इस मैच में सिर्फ 27 गेंदों पर 78 रन बनाए थे।

यह नई दिल्ली है जिसका नाम दिल्ली डेयरडेविल्स से बदलकर दिल्ली कैपिटल्स कर दिया है। नाम बदलने के साथ ही दिल्ली की किस्मत भी बदलती नजर आ रही है। क्योंकि उन्होंने रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस को अपने शुरुआती मैच में 37 रन से हराया था। वहीं दूसरी तरफ डिफेंडिंग चैंपियन CSK ने भी अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से हराया था।

IPL 2019 DC vs CSK Live Score: दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, टीचर और स्टूडेंट में होगा जबरदस्त मुकाबला

आगे जानें मैच से जुड़ी कुछ अहम जानकारी (IPL 2019 DC vs CSK Live Streaming)

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2019 मैच कब है?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2019 मैच 26 मार्च, मंगलवार को है।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2019 मैच किस समय शुरू होगा?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2019 मैच रात 8 बजे से शुरू होगा।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2019 मैच कहां खेला जाएगा?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2019 मैच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में खेला जाएगा।

कौन सा टीवी चैनल दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2019 मैच का प्रसारण करेगा?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2019 के मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी और स्टार स्पोर्ट्स एचडी पर किया जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2019 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2019 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार (Hotstar) पर उपलब्ध होगी। आप Haribhoomi.Com पर भी लाइव स्कोर अपडेट देख सकते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story