Champions Trophy 2025: साउथ अफ्रीका ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दमदार टीम की घोषित, दो खूंखार गेंदबाजों की टीम में वापसी

South africa champions trophy squad
X
South africa champions trophy squad
South Africa Champions Trophy 2025 Squad: साउथ अफ्रीका ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। दो दमदार गेंदबाजों की टीम में वापसी हुई है। टेम्बा बावुमा टीम के कप्तान बनाए गए हैं।

South Africa Champions Trophy 2025 Squad: दक्षिण अफ्रीका ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टेम्बा बावुमा टीम के कप्तान रहेंगे। पिछले साल टी20 विश्व कप की फाइनलिस्ट साउथ अफ्रीकी टीम में दो तेज गेंदबाजों एनरिक नॉर्खिया और लुंगी एनगिडी की वापसी हुई है।

चैंपियंस ट्रॉफी के जरिए एनरिक नॉर्खिया की वनडे में कमबैक होगा। वो सितंबर 2023 के बाद वनडे क्रिकेट में लौटेंगे। नॉर्खिया स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण वनडे विश्व कप 2023 नहीं खेले थे और फिर घरेलू सीजन से भी बाहर रहे थे। लुंगी एनगिडी की भी वापसी हुई है, जो कमर की चोट के कारण अक्टूबर 2024 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने मुख्य रूप से उसी कोर ग्रुप को बरकरार रखा है, जिसने उन्हें 2023 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंचाया था, तथा चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 में से 10 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। टीम में टोनी डी जॉर्जी, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स और वियान मुल्डर जैसे नए खिलाड़ी शामिल हैं, जो 50 ओवर के आईसीसी इवेंट में पदार्पण करने के लिए तैयार हैं। 2023 विश्व कप से चूकने वाले नॉर्खिया भी एक अन्य उल्लेखनीय खिलाड़ी हैं।

South Africa squad: टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन।

टीम के ऐलान के बाद, मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा, 'इस टीम में अनुभव का खजाना है, कई खिलाड़ियों ने लगातार उच्च दबाव की स्थितियों में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस तरह के टूर्नामेंट में इस तरह का अनुभव अमूल्य है।'

South Africa's Group Stage Fixtures:
21 फरवरी - दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान, कराची
25 फरवरी - दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, रावलपिंडी
1 मार्च - दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story