haribhoomi hindi news

LIVERCB vs DC Score: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, जानें दोनों की प्लेइंग-11

RCB vs DC Score: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, जानें दोनों की प्लेइंग-11

RCB vs DC live score updates: आईपीएल 2026 में शनिवार को अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। आरसीबी की कोशिश होगी कि वह अपने घरेलू मैदान पर लगातार चौथी हासिल करे। 

RCB के पास जोश हेजलवुड की अगुआई में मजबूत गेंदबाजी इकाई है। इस सीजन में टीम अपने घर में अजेय है। आरसीबी की नजर लगातार तीसरी जीत पर होगी। दोनों टीमों के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से आरसीबी ने 19 मैच जीते हैं जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 12 मुकाबलों में जीत मिली है। इसके अलावा एक मैच टाई रहा और एक मैच बेनतीजा रहा था। 

15:37 PM(12 minutes ago )

RCB vs DC Live updates: मैच से पहले कुछ यूं मिले विराट-राहुल

Posted by: सौरभ मिश्रा

मैच से पहले केएल राहुल और विराट कोहली कुछ यूं मिले। 

15:16 PM(33 minutes ago )

RCB vs DC Live updates: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Posted by: सौरभ मिश्रा

RCB: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: रसिख सलाम, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर

DC: केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, नीतीश राणा

15:15 PM(35 minutes ago )

RCB vs DC Live updates: दिल्ली ने टॉस जीता

Posted by: सौरभ मिश्रा

दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि पिच काफी अच्छी और सख्त दिख रही है, इसलिए लक्ष्य का पीछा करना चाहेंगे। 

14:45 PM(1 hour ago )

RCB vs DC Live updates: आईपीएल 2026 में आज डबल हेडर

Posted by: सौरभ मिश्रा

आईपीएल 2026 में शनिवार को डबल हेडर खेला जाएगा। दिन का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। 

7