Logo
SL vs Oman: ओमान को टी20 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में 43 साल के मोहम्मद नदीम ने अर्धशतक ठोका। इसके साथ ही उन्होंने सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ा और टी20 विश्व कप में अर्धशतक जमाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने।

SL vs Oman: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-बी के मैच में श्रीलंका ने ओमान पर 105 रन से बड़ी जीत दर्ज की। पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैSL vs Oman: ओमान के 43 साल के बैटर ने ठोकी फिफ्टी, जयसर्या को छोड़ा पीछे; सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड भी किया नामच में 225/5 के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जतिंदर सिंह की अगुआई वाली ओमान टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 120 रन ही बना सकी। यह हार रन के लिहाज से ओमान की टी20 इंटरनेशनल की सबसे बड़ी हार भी बन गई।

ओमान की तरफ से नंबर-4 बल्लेबाज मोहम्मद नदीम ने अकेले संघर्ष किया और 56 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए। हालांकि उनकी यह पारी टीम को हार से नहीं बचा सकी लेकिन उन्होंने जरूर इतिहास रच दिया। 43 साल और 161 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाकर नदीम टी20 वर्ल्ड कप में सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए। उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2009 में 39 साल 345 दिन की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ 81 रन की पारी खेली थी।

टी20 विश्व कप में सबसे धीमा अर्धशतक (गेंद के लिहाज से)

खिलाड़ी देश गेंद विरुद्ध
मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान 52 कनाडा
मोहम्मद नदीम ओमान 52 श्रीलंका
डेविड मिलर साउथ अफ्रीका 50 नीदरलैंड्स
डेवॉन स्मिथ वेस्टइंडीज 49 बांग्लादेश
डेविड हसी ऑस्ट्रेलिया 49 इंग्लैंड

नदीम की पारी में एक अनचाहा रिकॉर्ड भी जुड़ गया। उन्होंने 50 रन तक पहुंचने के लिए 52 गेंदें खेलीं, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे धीमे अर्धशतक की लिस्ट में शामिल हो गया। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने भी 2024 वर्ल्ड कप में कनाडा के खिलाफ 52 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी। इस तरह नदीम का नाम सबसे धीमी फिफ्टी के रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गया।

नदीम ओमान के लिए टी20 वर्ल्ड कप में अर्धशतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बने। इससे पहले 2021 वर्ल्ड कप में जतिंदर सिंह और आकिब इलियास ने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ नाबाद फिफ्टी लगाई थी जबकि 2024 में प्रतीक अथावले ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 54 रन बनाए थे।

ओमान की हार का अंतर भी रिकॉर्ड बना। इससे पहले टीम की सबसे बड़ी हार 2025 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 93 रन से थी लेकिन अब श्रीलंका ने उसे पीछे छोड़ दिया। कुल मिलाकर यह मुकाबला ओमान के लिए निराशाजनक रहा, जबकि श्रीलंका ने दमदार जीत के साथ अपने अभियान को मजबूत किया।

5379487