mi vs rr 2025: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर रचा इतिहास, 13 साल बाद हुआ ऐसा

rr vs mi 2025 highlights
X
rr vs mi 2025 highlights
mi vs rr 2025: मुंबई इंडियंस ने 13 साल बाद जयपुर में राजस्थान रॉयल्स को हराकर इतिहास रच दिया। जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाज़ी और तिलक वर्मा की शानदार बल्लेबाज़ी मुंबई की जीत की बड़ी वजह रही।

mi vs rr 2025: IPL 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) ने आखिरकार एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो पिछले 13 सालों में नहीं हुआ था। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई टीम ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मात देकर इतिहास रचा। ये 13 साल में पहला मौका था जब मुंबई ने राजस्थान को उसके घरेलू मैदान पर हराया।

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 2 विकेट पर 217 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। रयान रिकेल्टन ने 61, रोहित शर्मा ने 53 और सूर्यकुमार यादव के साथ हार्दिक पंड्या ने 48-48 रन की पारियां खेलीं। वहीं गेंदबाज़ी में ट्रेंट बोल्ट और कर्ण शर्मा ने कमाल दिखाया और दोनों ने तीन-तीन विकेट निकाले। जसप्रीत बुमराह को भी 2 विकेट मिले। राजस्थान की पूरी टीम 16.1 ओवर में 117 रन पर ऑल आउट हो गई और 100 रन से मैच हार गई।

इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ गई। अब मुंबई के 11 मैच में 7 जीत के साथ 14 अंक हैं और उसका नेट रनरेट भी 1.274 हो गया है, जो टॉप-5 टीमों में सबसे ज्यादा है। बता दें कि ये मुंबई की लगातार छठी जीत है। एक और जीत के साथ मुंबई का प्लेऑफ का टिकट करीब-करीब पक्का हो जाएगा। वहीं, इस हार से राजस्थान के प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो गईं हैं। राजस्थान ने अबतक 11 मैच खेले हैं और इसमें से 3 जीत के साथ उसके 6 अंक हैं। अब बाकी बचे तीन मैच जीतने पर भी राजस्थान के 12 अंक ही होंगे, जो बाकी टीमों को देखते हुए प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए नाकाफी साबित होंगे।

मुंबई ने आखिरी बार राजस्थान को जयपुर में IPL 2012 में हराया था। उसके बाद से मुंबई को यहां लगातार हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार हार्दिक की कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन कर ये सूखा खत्म किया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story