Mega auction 2025: IPL इतिहास के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन? जानिए

Most Expensive Players in IPL History
X
Most Expensive Players in IPL History
Mega auction 2025: आईपीएल का मेगा ऑक्शन जारी है। खिलाड़ियों की बोली में आईपीएल को अपना सबसे महंगा खिलाड़ी मिल गया है। ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ में खरीदा।

Mega auction 2025: आईपीएल का मेगा ऑक्शन सउदी अरब के जेद्दाह में जारी है। पहले दिन मार्की-1 के सभी 12 खिलाड़ी बिक गए। इसमें ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 27 करोड़ में खरीदा। इससे कुछ देर पहले श्रेयस अय्यर ने यह रिकॉर्ड तोड़ा। उन्हें पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ में खरीदा था। लिहाजा अय्यर आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

इससे पहले आईपीएल 2024 की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। जब उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ में खरीदा था।

1. ऋषभ पंत- ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे पहले खिलाड़ी बन गए। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिकॉर्ड 27 करोड़ में खरीदा है। पंत को खरीदने के लिए लखनऊ और हैदराबाद के बीच जमकर मुकाबला हुआ। दिल्ली ने RTM का यूज किया, लेकिन फाइनल बोली में लखनऊ ने 5 करोड़ ज्यादा देते हुए पंत को अब तक की सबसे बड़ी राशि 27 करोड़ में खरीदा।

2. श्रेयर अय्यर- श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें खरीदने में दिल्ली और पंजाब के बीच मुकाबला हुआ। आखिरकार पंजाब किंग्स ने उन्हें 26.75 करोड़ में खरीदा।

3. मिचेल स्टार्क- आईपीएल 2024 में हुई नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। जब उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ में खरीदा था।

4. पैट कमिंस-
पैट कमिंस को 2024 की नीलामी में सनराइर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में खरीदा था। उन्हें फ्रेंचाइजी ने टीम की कप्तानी भी सौंपी थी।

5. सैम करन- इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को 2023 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ में खरीदा था।

युजवेंद्र चहल सबसे महंगे स्पिनर
भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे स्पिनर बन गए हैं। उन्हें पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ में खरीदा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story