Champions Trophy History: इब्राहिम जादरान ने रचा इतिहास, 5 दिन में ही तोड़ा बेन डकेट के हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड

Ibrahim Zadran most individual score In Champions Trophy History
X
इब्राहिम जदरान ने चैंपियंस ट्रॉफी में रचा इतिहास, बनाया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर।
AFG vs ENG, Champions Trophy History 2025: अफगानिस्तान के बल्लेबाज इब्राहिम जदरान ने चैंपियंस ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है। उनके नाम चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज है।

AFG vs ENG, Champions Trophy History 2025: अफगानिस्तान के बल्लेबाज इब्राहिम जदरान ने चैंपियंस ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है। वह अब पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिनके नाम चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 177 रन की पारी खेलकर बेन डकेट का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने शनिवार (22 फरवरी) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 165 रन बनाए थे।

इंग्लैंड के खिलाफ जदरान की तूफानी पारी
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इब्राहिम जदरान शुरू से ही आक्रामक दिखे और शतक पूरा करने के बाद भी अपनी लय बनाए रखी। उनकी इस पारी में शानदार 12 चौके और 6 छक्के देखने को मिले, जिससे अफगानिस्तान एक मजबूत स्कोर खड़ा करने में सफल रहा।

अफगानिस्तान के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
177 - इब्राहिम जदरान बनाम इंग्लैंड (लाहौर, 2025)
162 - इब्राहिम जदरान बनाम श्रीलंका (पल्लेकेले, 2022)
151 - रहमानुल्लाह गुरबाज बनाम पाकिस्तान (हंबनटोटा, 2023)
149 - अजमतुल्लाह उमरजई बनाम श्रीलंका (पल्लेकेले, 2024)*
145 - रहमानुल्लाह गुरबाज़ बनाम बांग्लादेश (चटगांव, 2023)

चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
177 - इब्राहिम जदरान बनाम इंग्लैंड (लाहौर, 2025)
165 - बेन डकेट बनाम ऑस्ट्रेलिया (लाहौर, 2025)
145 - नाथन एस्टल बनाम यूएसए (द ओवल, 2004)*
145 - एंडी फ्लावर बनाम भारत (कोलंबो, 2002)
141 - सौरव गांगुली बनाम दक्षिण अफ्रीका (नैरोबी, 2000)*
141 - सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया (ढाका, 1998)
141 - ग्रीम स्मिथ बनाम इंग्लैंड (सेंचुरियन, 2009)

undefined
Ibrahim Zadran Highest Scores

पाकिस्तान में सर्वोच्च व्यक्तिगत वनडे स्कोर
188 - गैरी किर्टसन बनाम यूएई (रावलपिंडी 1996)*
181 - विव रिचर्ड्स बनाम श्रीलंका (कराची 1987)
180 - फखर जमान बनाम न्यूजीलैंड (रावलपिंडी 2023)*
177 - इब्राहिम जादरान बनाम इंग्लैंड (लाहौर 2025)
165 - बेन डकेट बनाम ऑस्ट्रेलिया (लाहौर 2025)
161 - एंड्रयू हडसन बनाम नीदरलैंड (रावलपिंडी 1996)

जदरान की पारी ने बढ़ाया आत्मविश्वास
इब्राहिम जदरान की इस पारी ने अफगानिस्तान टीम को चैंपियंस ट्रॉफी में एक नई ऊर्जा दी है। उनकी बल्लेबाजी से साफ दिख रहा था कि वे सिर्फ एक व्यक्तिगत स्कोर के लिए नहीं बल्कि टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के लिए खेल रहे थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story