IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स से रिकी पोटिंग की छुट्टी, इस भारतीय को बनाया हेड कोच 

Delhi capitals
X
दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच बदले।
Delhi Capitals New Coach: दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच हेमांग बदानी बनाए गए हैं। फ्रेंचाइजी ने टीम के डायरेक्टर का भी ऐलान किया है।

Delhi Capitals New Coach: दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने आईपीएल 2025 सीजन के लिए अपने नए कोच के नाम का ऐलान कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने भारतीय खिलाड़ी को ही यह जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर हेमांग बदानी दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच बन गए हैं। फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज वेणुगोपाल राव को भी टीम का डायरेक्टर बनाया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने टीम के कोचिंग स्टाफ से रिकी पोटिंग और सौरव गांगुली की छुट्टी कर दी गई है। 7 साल से दिल्ली कैपिटल्स को कोचिंग कर रहे रिकी पोटिंग की छुट्टी कर दी गई है। उनकी कोचिंग में टीम ने सुधार जरूर किया, लेकिन वह भी टीम को खिताब नहीं दिला पाए। इसके साथ ही फ्रेंचाइजी के साथ लंबे समय से जुडे़ सहायक कोच प्रवीण आमरे का अनुबंध भी खत्म कर दिया गया है। प्रवीण आमरे 2014 से टीम के साथ जुड़े थे।

कौन है हेमांग बदानी?
हेमांग बदानी भारतीय क्रिकेटर रह चुके हैं। उन्होंने टीम की तरफ से 4 टेस्ट और 40 वनडे मैच खेले हैं। 4 टेस्ट की 7 पारियों में उन्होंने 94 रन बनाए। इसके अलावा 36 वनडे की पारियों में 33.34 के औसत से 867 रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतक और 4 अर्धशतक ठोके हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story