IPL 2023: दिल्ली के लिए करो या मरो मुकाबला, पंजाब के सामने विराट सेना

PBKS vs RCB, DC vs KKR IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में आज गुरुवार के दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। पंजाब किंग्स (PBKS) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की मेजबानी करेगा और दिल्ली कैपिटल्स (DC) आईपीएल 2023 डबल-हेडर के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का स्वागत करेगी। टॉप 4 की रेस में बने रहने के लिए दिल्ली कैपिटल्स के आज का मुकाबला करो या मरो वाला होगा। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच 3:30 PM IST से शुरू होगा, जबकि दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स बाद में 7:30 PM IST पर भिड़ेंगे।
पंजाब किंग्स 5 मैचों में 6 अंक प्राप्त करके प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर बनी हुई है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 5 में से 2 मुकाबले जीतकर आठवें स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स अंक तालिका में 7 नंबर पर बनी हुई है। KKR ने 5 मैचों में मात्र 4 अंक हासिल किए हैं। दिल्ली कैपिटल्स को आज आईपीएल 2023 में अपनी पहली जीत की तलाश होगी। DC अभी तक अपने पांचों मुकाबले हारी हैं। पंजाब किंग्स ने पिछले सीजन (IPL 2022) में मुंबई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को दो बार हराया था। दिल्ली कैपिटल्स ने 2022 में दो बार कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया।
आमने-सामने
PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 17-13 से हेड-टू-हेड रिकॉर्ड बनाया।
DC vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली के खिलाफ 16-14 से हेड-टू-हेड रिकॉर्ड बनाया, जिसमें एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।
आईपीएल 2023 पिच रिपोर्ट
ज्यादातर कप्तान पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में चेज करना पसंद करते हैं। हालांकि, पिछले दो मैचों ने उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं दिए हैं। नई दिल्ली में अरुण जेटली स्टेडियम में टार्गेट का पीछा करने वाली टीम को फायदा होता है।
अनुमानित टीम
PBKS: शिखर धवन (c), प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, हरप्रीत सिंह भाटिया, सिकंदर रजा, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (wk), शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।
RCB: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, वेन पार्नेल, विजयकुमार वैशाक, मोहम्मद सिराज।
DC: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (c), मिशेल मार्श, यश ढुल, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (wk), ललित यादव, कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान।
KKR: रहमानुल्लाह गुरबाज (wk), एन जगदीसन, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (c), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण सीवी, सुयश शर्मा।