Abhishek sharma century: अभिषेक शर्मा का कोहराम, 2 मैच की निकाली कसर; 16 छक्के उड़ाए, 32 गेंद में ठोका शतक

अभिषेक शर्मा ने 32 गेंद में शतक ठोक इतिहास रचा है।
Abhishek sharma century: हैदराबाद में खेले जा रहे सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-C मैच में पंजाब के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने रविवार को टी20 क्रिकेट का शायद अपना सबसे धमाकेदार रूप दिखाया। उन्होंने सिर्फ 32 गेंद में शतक ठोककर बंगाल के गेंदबाज़ों की जमकर खबर ली और मैदान में तूफ़ान खड़ा कर दिया। अभिषेक ने 52 गेंद में 148 रन की पारी खेली। 8 चौके और 16 छक्के उनके बल्ले से निकले।
अभिषेक ने पारी की शुरुआत प्रभसिमरन सिंह के साथ की। शुरुआत से ही वह पूरी तरह आक्रामक मूड में नज़र आए। उन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 12 गेंदों में पूरा किया।यानी हर गेंद पर लगभग बाउंड्री की रफ़्तार! सामने थे मोहम्मद शमी और आकाश दीप जैसे नामी गेंदबाज़ लेकिन अभिषेक ने किसी को नहीं बख्शा। उनका स्ट्राइक रेट 300 से भी ऊपर चला गया।
TAKE A BOW, ABHISHEK SHARMA
— Abhishek Sharma Fc (@Abhishek_Fan_) November 30, 2025
- He Smashed 148 runs from just 52 balls including 8 fours & 16 Sixes with Stike Rate 284.62, What a knock by Abhishek - History Creater. 🌟#AbhishekSharma | #SMAT2025pic.twitter.com/bZ75h6Qp6J
शतक तक पहुंचने के रास्ते में अभिषेक ने 7 चौके और 11 छक्के जड़े। यह शतक भारतीय क्रिकेट में तीसरा सबसे तेज़ टी20 शतक है। खास बात यह कि 2024 में उर्विल पटेल और खुद अभिषेक 28 गेंदों में शतक का संयुक्त रिकॉर्ड भी रखते हैं।
A knock carved in fire. 🔥
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) November 30, 2025
Take a bow, Abhi 🧡
[Abhishek Sharma | SMAT] pic.twitter.com/qzJZznm7tU
अभिषेक और प्रभसिमरन ने मिलकर पंजाब को सपनों जैसी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 205 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप बनाई, जो सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी इतिहास की सबसे बड़ी सलामी साझेदारी बन गई। इससे पहले यह रिकॉर्ड 177 रन का था, जिसे संजू सैमसन और रोहन कुन्नुम्मल ने ओडिशा के खिलाफ बनाया था।
अभिषेक अंत में 148 रन बनाकर आउट हुए। यह SMAT इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। उनसे ऊपर सिर्फ तिलक वर्मा हैं, जिन्होंने 2024 में मेघालय के खिलाफ 151 रन बनाए थे।
इस धमाकेदार पारी ने पंजाब को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और एक बार फिर साबित कर दिया कि जब अभिषेक शर्मा फॉर्म में होते हैं, तो कोई भी गेंदबाज़ी आक्रमण उनके सामने टिक नहीं पाता।
