Kuldeep Yadav Wedding: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की शादी की रस्में मसूरी में शुरू हो चुकी हैं। शुक्रवार को उनकी हल्दी और मेहंदी की रस्म हुई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
हल्दी और मेहंदी की रस्म
Kuldeep Yadav and his wife Vanshika are very excited for their wedding both are dancing with happiness.😅❤️🔥 pic.twitter.com/ZREgVf58aO
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 13, 2026
Kuldeep Yadav dancing with his best friend yuzvendra chahal at his haldi ceremony before his wedding.❤️🔥
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 13, 2026
There was a time when both of them together used to make the opposition’s middle order dance.🥺 pic.twitter.com/OuEvMEOMg4
मसूरी में शादी का जश्न हल्दी और मेहंदी की रस्में से शुरू हुआ। इस दौरान परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी से पहले का जश्न देखने को मिला। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में कुलदीप अपनी होने वाली दुल्हन वंशिका के साथ डांस करते नजर आए।
कल वंशिका संग लेंगे सात फेरे
कुलदीप यादव 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ मसूरी में सात फेरे लेंगे। शादी का समारोह निजी रखा गया है, जिसमें दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। शादी के लिए पूरा होटल बुक किया गया है और सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए गए हैं।
शादी में शामिल होने पहुंचे रिंकू सिंह
#WATCH | Uttarakhand: Indian Cricketer Rinku Singh and his fiancée, SP MP Priya Saroj arrive in Dehradun to attend the wedding of Indian Cricketer Kuldeep Yadav in Mussoorie.
— ANI (@ANI) March 13, 2026
On Team India's T20 World Cup win, Rinku Singh says, "It is a big deal." pic.twitter.com/yn3HwDSgVg
शादी में शामिल होने के लिए भारतीय टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) भी अपनी मंगेतर प्रिया सरोज (Priya Saroj) के साथ देहरादून पहुंचे। दोनों को एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया।
नवंबर 2025 में होनी थी शादी
बताया जा रहा है कि कुलदीप और वंशिका की शादी पहले नवंबर 2025 में तय थी। हालांकि उस समय भारतीय टीम के मैच और टी20 वर्ल्ड कप के कार्यक्रम के कारण शादी की तारीख आगे बढ़ा दी गई थी। दोनों की सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ में हुई थी, जिसमें परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया था।
17 मार्च को लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन
शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बीसीसीआई के अधिकारी, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।
कौन हैं वंशिका चड्ढा

वंशिका चड्ढा मूल रूप से कानपुर के श्यामनगर इलाके की रहने वाली हैं। उनके पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा LIC में कार्यरत हैं। वंशिका ने सेंट मैरी स्कूल से 2017 में 12वीं की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद आगे की पढ़ाई व नौकरी के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गई। फिलहाल वो वहीं काम कर रही है और आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहती है।
यह भी पढ़े - मलाइका के साथ रिसेप्शन में पहुंचे हर्ष, पैपराजी को देखते ही कैमरों से बचते नजर आए रूमर्ड बॉयफ्रेंड!










