Logo
टीम इंडिया के स्पिनर Kuldeep Yadav ने मसूरी में बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा संग शाही अंदाज में सात फेरे लिए। शादी में चहल, रिंकू सिंह समेत कई क्रिकेटर शामिल हुए, देंखे फोटोज।

Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधकर नई जिंदगी की शुरुआत कर ली है। उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में आयोजित इस शाही समारोह में दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

मसूरी के लग्जरी होटल में हुई शाही शादी

कुलदीप और वंशिका की शादी मसूरी के मशहूर लग्जरी होटल ‘The Savoy’ में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। शाम को सबसे पहले जयमाला की रस्म हुई, जहां दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई।

रात में मंडप में सात फेरे लेकर दोनों हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए।

यह भी पढ़े - Zakir Khan Hospitalised: जाकिर खान अस्पताल में भर्ती! जानें कैसी है कॉमेडियन की सेहत?

गोल्डन शेरवानी में निकले दूल्हे राजा

बारात के दौरान कुलदीप गोल्डन शेरवानी पहनकर घोड़े पर सवार होकर दुल्हन को लेने पहुंचे।

बारात में झूमे टीम इंडिया के सितारे

कुलदीप की बारात में उनके कई करीबी क्रिकेटर दोस्त शामिल हुए। युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों ने ढोल की धुन पर जमकर डांस किया। वहीं भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी इस जश्न का हिस्सा बने। क्रिकेटर्स ने पिंक और सफेद रंग के साफे बांध थे।

लखनऊ में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़े कई बड़े खिलाड़ियों और सेलिब्रिटीज के शामिल होने की संभावना है।

कुलदीप और वंशिका की इस शाही शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं और फैंस दोनों को नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़े - Badshah Death Threat: टटीरी गाने पर बढ़ा विवाद, बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

7