Dussehra 2024 Upay: दशहरे पर पान और झाड़ू का करें अचूक उपाय, दूर होगी आर्थिक तंगी और बरसेगा पैसा

Dussehra Par Jhadu aur Paan Ka Totka or Upay
X
दशहरे के दिन यात्रा करने से करियर में तरक्की और सफलता प्राप्त होती है।
शनिवार 12 अक्टूबर 2024 को दशहरा मनाया जाएगा। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसी दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध कर बुराई का अंत किया था। ज्योतिष के मुताबिक

Dussehra 2024 Upay: शनिवार 12 अक्टूबर 2024 को दशहरा मनाया जाएगा। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसी दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध कर बुराई का अंत किया था। ज्योतिष के मुताबिक दशहरे के दिन दसों दिशाएं खुली रहती हैं, इसलिए इस दिन की जाने वाली यात्रा शुभ फल देती है। जानते है दशहरे के दिन किये जाने वाले कुछ विशेष उपाय अथवा टोटकों के बारे में, जिससे पूरे साल आपको भगवान का आशीर्वाद मिलेगा।

करियर में तरक्की के लिए दशहरे का उपाय
(Career me Tarakki Ke Liye Dussehra Ka Upay)

दशहरे के दिन यात्रा करने से करियर में तरक्की और सफलता प्राप्त होती है। कहते है, दशहरे के दिन सारी दिशाएं खुली रहती हैं, जिसकी वजह से यात्रा का फल कई गुना अधिक प्राप्त होता है। यदि आप नए कारोबार की शुरुआत चाहते है, तो आज के दिन श्री गणेश कर सकते है।

सुखी जीवन के लिए दशहरे का उपाय
(Sukhi Jeevan Ke Liye Dussehra Ka Upay)

दशहरे के दिन पान खाने का विशेष महत्व माना गया है। शास्त्रों में पान को बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि, दहशरे के दिन पान खाने से घर-परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है। इसलिए इस दिन पान का सेवन अवश्य करें।

दशहरे पर मंदिर में झाड़ू दान करने का महत्त्व
(Dussehra Par Jhaadu Daan Ka Mahatav)

यदि आप जीवन में आर्थिक तंगी और धन हानि का सामना कर रहे हैं, तो दशहरे के दिन किसी मंदिर में झाड़ू का दान अवश्य करें। इस उपाय से आर्थिक परेशानियां खत्म होती है और जीवन सुख-समृद्धि का विस्तार होता है। ध्यान रखें दहशरे के दिन मंदिर में झाड़ू का दान शाम के समय ही करें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story