निर्मला सीतारमण ने राहुल-प्रियंका पर बोला हमला, कहा - क्या पंजाब में बिहार की दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना से भाई-बहन की रूह नहीं कांपी
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी राहुल और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि पंजाब में बिहार की बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में कार्रवाई क्यों नहीं की गई? क्या इस घटना से भाई-बहन की रूह नहीं कांपी?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोपों का दौर जारी है। इसी क्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी राहुल और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि पंजाब में बिहार की बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में कार्रवाई क्यों नहीं की गई? क्या इस घटना से भाई-बहन की रूह नहीं कांपी?
निर्मला सीतारमण ने कही ये बात
निर्मला सीतारमण ने कहा कि पंजाब में बिहार की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। उस दलित प्रवासी मजदूर की बच्ची के साथ रेप हुआ और होशियारपुर में उसकी लाश को आधा जलाकर फेंक दिया गया। लेकिन इन दोनों भाई-बहन की रूह नहीं कांपी। ये लोग सिर्फ उसी जगह भाग के जाते हैं जहां इन्हें कोई राजनीतिक लाभ मिले।
ये है मामला
पंजाब के होशियारपुर में टांडा स्थित एक गांव में एक 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में गुरप्रीत सिंह और उसके दादा सुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि बच्ची बिहार के एक प्रवासी मजदूर की बेटी थी।