Mausam Ki Jankari: महाराष्ट्र में भारी बारिश और बाढ़ से तबाही, मरने वालों का संख्या 105 हुई- ये 28 जिले हैं प्रभावित
राज्य में बारिश (Rain), बाढ़ और भूस्खलन (Flood And Landslide) संबंधित घटनाओं में अबतर 105 लोगों की मौत हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बारिश के चलते महाराष्ट्र (Maharashtra Rain) के कुल 28 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।

Mausam Ki Jankari: महाराष्ट्र (Maharashtra) में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। राज्य में बारिश (Rain), बाढ़ और भूस्खलन (Flood And Landslide) संबंधित घटनाओं में अबतर 105 लोगों की मौत हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बारिश के चलते महाराष्ट्र (Maharashtra Rain) के कुल 28 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।
ये जिले हैं बाढ़ से प्रभावित
रत्नागिरी, बीड़, मुंबई उपनगर, पुणे, सतारा, नासिक, सोलापुर, नागपुर, वर्धा, जलगांव, अहमदनगर, गढ़चिरौली, लातूर, वाशिम, यवतमाल, धुले, जालना, अकोला, बुलढाणा, भंडारा, पालघर, ठाणे, सिंधुदुर्ग, नांदेड़, अमरावती, सांगली, नंदुरबार और चंद्रपुर जिले शामिल हैं।
11 हजार 836 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
बता दें कि राज्य के इन 28 जिलों में एक जून से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। राज्य के इन हिस्सों में बीते 24 घंटे में लगभग 24.6 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। सात लोग लापता बताए जा रहा है और करीब 70 लोग बारिश और बाढ़ से संबंधित घटनाओं में घायल हुए हैं। राज्य के कुल 275 गांव बाढ़ से प्रभावित बताए जा रहे हैं।
जबकि राज्य के कई जिलों में अब तक 44 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। जबकि, 1 हजार 368 घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। रेस्क्यू टीम ने प्रभावित इलाकों से अबतक 11 हजार 836 लोगों को सुरक्षित निकाला है। वहीं बारिश के कारण 189 पशुओं की मौत हुई है।
महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों में स्थानीय प्रशासन के द्वारा 73 बाढ़ राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन बल की चार टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हैं। इनमें से वर्धा में दो और नांदेड़ और गढ़चिरौली में एसडीआरएफ की 1-1 टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं