Sandeshkhali incident: संदेशखाली की महिलाओं का नया वीडियो सामने आया, बोलीं- यहां रहना बहुत ही रिस्की, हम इज्जत से जीना चाहते हैं

Sandeshkhali incident
X
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली की महिलाओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर नाराजगी जाहिर की है।
Sandeshkhali incident:पश्चिम बंगाल के उत्तर परगना जिले स्थित संदेशखली की दो महिलाओं का वीडियो सोमवार को सामने आया। वीडियो में महिलाओं ने कहा कि संदेशखली में रहना बहुत ही रिस्की है। हम लोग यहां इज्जत से रहना चाहते हैं। इतना सबकुछ होने के बाद भी 'दीदी' ने कभी भी हमारी खोज खबर नहीं ली।

पश्चिम बंगाल के उत्तर परगना स्थित संदेशखाली आइलैंड पर महिलाओं के साथ हिंसा और यौन उत्पीड़न के मामले में दो मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके बाद अब महिलाओं ने भी खुलकर बोलना शुरू कर दिया है। सोमवार को संदेशखाली की दो महिलाओं का वीडियो सामने आया। एएनआई की ओर से जारी वीडियो में महिलाएं अपनी दिक्कतें साझा करती नजर आ रही हैं।

ममता बनर्जी पर जाहिर की नाराजगी
दोनों महिलाओं की बातों से यह साफ जाहिर होता है कि संदेशखाली हिंसा के दो मुख्य आरोपियों के पकड़ने जाने के बावजूद भी खौफ में हैं। नाम नहीं बताने और चेहरा न दिखाने की शर्त पर संदेशखाली की इन दो महिलाओं ने पत्रकार से बातचीत की। महिलाओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी नाराजगी जाहिर की। इस मामले के मुख्य आरोपी शेख शाहजहां के अब तक गिरफ्तार नहीं होने का मुद्दा भी उठाया। पढ़िए और देखिए कि संदेशखाली की दो महिलाओं ने क्या कुछ कहा।

'दीदी' ने कभी भी हमारी खोज खबर नहीं ली
एक महिला ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बारे में क्या कहा जा सकता है। 'दीदी' ने कभी भी हमारी खोज खबर नहीं ली, हमसे मुलाकात तक नहीं की। उनके बारे में क्या बोला जाए। वह खुद एक महिला हैं और हम सब भी महिला हैं। ऐसी स्थिति होने के बावजूद भी ममता बनर्जी हमसे मिलने तक नहीं आईं तो कल्पना करिए कि हमारी स्थिति कैसी होगी। उनकों कम से कम यह पूछने कि लिए तो आना चाहिए कि यहां संदेशखाली की महिलाएं सच बोल रही हैं या झूठ। यहां पर सभी महिलाएं आंदोलन कर रही है, क्योंकि आज एक के साथ हिंसा हुई है, कल किसी और के साथ होगा। यहां जो कुछ भी हुआ उसमें तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लोग शामिल थे, किसी और पार्टी के नहीं।

'हम लोग इज्जत के साथ जीना चाहते हैं'
वहीं, एक अन्य महिला ने कहा कि यहां पर रहना बहुत ही रिस्की है। उत्तम सरदार और शीबू हाजरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि अभी तक उन दोनों को सजा नहीं मिली हे। इन दोनों को और शाहजहां शेख को सजा मिलनी चाहिए। हम लोग इज्जत के साथ जीना चाहते हैं। एक महिला होने के बावजूद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हम महिलाओं का दर्द नहीं समझ पा रही हैं। हमने सोचा कि वह हमसे बात करने आएंगी लेकिन वह तो उन लोगों के पक्ष में बोल रही हैं जिन लोगों ने हमपर हमला किया। महिला ने कहा कि मैं भी तृणमूल कांग्रेस में ही हूं, लेकिन जब इसी पार्टी में हमपर हमला किया जाएगा तो हम क्या करेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story