राहुल गांधी पर FIRE हुए राजनाथ सिंह: बोले- आग से खेल रही कांग्रेस, लोकसभा चुनाव में PAK की एंट्री पर भी तोड़ी चुप्पी

Rajnath Singh
X
Rajnath Singh
Rajnath Singh on Rahul Gandhi And Pakistan: राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस चुनाव में फायदा हासिल करने के लिए हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच विभाजन पैदा करने का प्रयास करके आग से खेल रही है। कांग्रेस धार्मिक आधार पर तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही है।

Rajnath Singh on Rahul Gandhi And Pakistan: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी, कांग्रेस और पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है। रक्षा मंत्री से पूछा गया कि क्या पाकिस्तान भारत के चुनाव को प्रभावित करने का कोशिश कर रहा है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की इतनी औकान नहीं है कि वह भारत के चुनाव में दखल दे सके। राजनाथ सिंह की यह टिप्पणी पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी द्वारा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तारीफ किए जाने के बाद आई है। राजनाथ ने यह भी कहा कि कांग्रेस आगे से खेल रही है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस चुनाव में फायदा हासिल करने के लिए हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच विभाजन पैदा करने का प्रयास करके आग से खेल रही है। कांग्रेस धार्मिक आधार पर तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी में कोई आग नहीं है। रक्षा मंत्री ने ये बातें PTI को दिए इंटरव्यू में कहीं।

मुस्लिमों को केवल वोट बैंक मानती है कांग्रेस
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना चाहती है। वे मुस्लिम समुदाय को केवल वोट बैंक के रूप में देखते हैं। मेरा उनके लिए एक सुझाव है- राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं की जानी चाहिए। राजनीति का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण होना चाहिए।

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस भय का माहौल पैदा करना चाहती है, वे हिंदू-मुस्लिम कार्ड का इस्तेमाल करना चाहते हैं। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। वे जाति, संप्रदाय और धर्म के नाम पर समाज को बांटकर सरकार बनाना चाहते हैं और उन्होंने हमेशा ऐसा किया है।

विरासत कर लागू हुआ तो देश में आ जाएगी मंदी
राजनाथ ने सत्ता में आने पर विरासत कर लागू करने की कांग्रेस की योजना की भी आलोचना की और कहा कि इससे देश में मंदी आ जाएगी। अर्जेंटीना और वेनेजुएला ने इसे लागू किया और विनाशकारी परिणाम भुगतने पड़े। निवेशकों का भारत पर से भरोसा उठ जाएगा।

राजनाथ सिंह ने बताया कैसे आएगी 400 सीटें
राजनाथ सिंह ने विश्वास जताया कि भाजपा 370 सीटें जीतेगी और पार्टी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 400 सीटों का आंकड़ा पार कर जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये अनुमान जमीनी स्थिति के विस्तृत मूल्यांकन के बाद लगाए गए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में हमारी सीटें बढ़ेंगी और तमिलनाडु में हमें कुछ सीटें मिलेंगी। केरल में भी हमारा खाता खुलेगा। हम आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अच्छी संख्या में सीटें जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम ओडिशा, झारखंड और असम में अपनी संख्या बढ़ाएंगे। हम छत्तीसगढ़ में जीत हासिल कर रहे हैं।

हम अपने वादों को पूरा करते हैं
समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' सहित भाजपा के चुनावी वादों को पूरा करने पर केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि हम हमेशा अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करते हैं। सिंह ने कहा कि हम अपनी विश्वसनीयता पर कभी सवालिया निशान नहीं लगने देंगे और देश की एकता और अखंडता से कोई समझौता नहीं करेंगे। हम अपने घोषणापत्र में जो कहते हैं उसे लागू करते हैं। हम जो कहते हैं उसे करना होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story