रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले: जैसे धोनी क्रिकेट में बेस्ट फिनिशर, वैसे ही राहुल गांधी राजनीति में, यही वजह की कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़ी

Rajnath Singh
X
Rajnath Singh
Rajnath singh on Rahul Gandhi: मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रैली को संबोधित किया। रक्षा मंत्री ने मंच से राहुल गांधी पर निशाना साधा। कहा कि जिस तरह धोनी क्रिकेट में बेस्ट फिनिशर, उसी तरह राहुल गाधी राजनीति में।

Rajnath singh on Rahul Gandhi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मजाक उड़ाया। राजनाथ सिंह ने मजाकिया अंदाज में राहुल गांधी कही तुलना टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ की। सिंह ने कहा कि अगर कोई मुझे पूछे की क्रिकेट में बेस्ट फिनिशर कौन है तो मैं कहूंगा कि धोनी, वहीं कुछ मुझे पूछे कि राजनीति में कौन बेस्ट फिनिशर कौन है तो मैं कहूंगा कि राहुल गांधी। यही वजह है कि कई नेताओं ने हाल ही में कांग्रेस छोड़ी है।

जब तक कांग्रेस फिनिश नहीं होगी, राहुल गांधी नहीं रुकने वाले
राजनाथ सिंह ने कहा कि कभी कभी मुझे हैरानी होती है कि ऐसा क्यों हो रहा है। राजनाथ सिंह ने शनिवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही। सिंह ने इससे पहले कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कसम खाई है कि जब तक कांग्रेस फिनिश नहीं होगी, वह रुकने वाले नहीं है।

भ्रष्टाचार के साथ कांग्रेस का संबंध 'तू चल मैं आई' की तरह
राजनाथ सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के साथ कांग्रेस का संबंध सलमान खान अभिनीत फिल्म मैंने प्यार किया के गीत 'तू चल मैं आई' की तरह है। रक्षा मंत्री ने एक राष्ट्र एक चुनाव का बचाव किया। कहा कि अगर पूरे देश में एक साथ सभी चुनाव हुए तो इससे समय और संसाधन की बचत होगी। इससे देश का लोकतंत्र भी मजबूत होगा।

कांग्रेस ने अपने वादों को आंशिक तौर पर भी नहीं किया पूरा
राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में थी तो उसने कई वादे किए। हालांकि इन वादों को आशिंक तौर पर भी पूरा कर दिया गया होता तो भारत कई साल पहले ही शक्तिशाली देश बन जाता। वहीं,बीजेपी ने बीते 10 साल में अपने सभी वादों को पूरा किया है। हमारे सभी मैनिफेस्ट को देखिए तो आप पाएंगे कि हमने जो भी कहा है उसे पूरा किया है। हम 1984 से कह रहे हैं कि अयोध्या में राम मंदिर बनाएंगे, विपक्ष हमें इसकी तारीख बताने के लिए कहता था और अब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story