Logo
election banner
राजधानी दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरा का असर थोड़ा कम हुआ है। एक दिन पहले कोल्ड-डे का येलो अलर्ट जारी हुआ था। 

Trains Delayed Update: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत बीते 4 से 5 दिन से कोहरे और धुंध के आगोश में है। हिमालय से आ रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी है। कोहरे का असर हवाई, रेल और सड़क यातायात पर पड़ा है। जिसके कारण यात्रियों को 5.8 डिग्री तापमान के बीच कड़ाके की ठंड में रातें गुजारनी पड़ रही हैं। रेलवे की ओर से गुरुवार यानी 11 जनवरी को दिल्ली की ओर आने-जाने वाली 24 ट्रेनों के देरी से चलने की जानकारी दी गई।

रेलवे (Indian Railways) अधिकारियों के मुताबिक,  राजधानी एक्सप्रेस भी लो विजिबिलिटी के कारण प्रभावित हुई है। दिल्ली से चलने वाली इन ट्रेनों में भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, बेंगलुरु-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस समेत कई रेलगाड़ियों प्रभावित हुई हैं।  

आज कोहरे के कारण 24 ट्रेनों में देरी
- 22811 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 2 घंटे 45 मिनट लेट
- 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 1 घंटे लेट 
- 22691 बेंगलुरु-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 1 घंटे लेट
- 12437 सिकंदराबाद-निज़ामुद्दीन, 2 घंटे 30 मिनट लेट
- 12393 राजेंद्रनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 1 घंटे 15 मिनट लेट
- 12281 भुवनेश्वर-नई दिल्ली डुरॉन्ट, 1 घंटे 30 मिनट लेट
- 12413 अजमेर-कटरा पूजा एक्सप्रेस, 6 घंटे लेट
- 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस-1 घंटे 15 मिनट लेट
- 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 1 घंटे लेट
- 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, 4 घंटे लेट
- 12553 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस, 3 घंटे 15 मिनट लेट
- 12427 रीवा-आनन्द विहार एक्सप्रेस, 1 घंटे लेट
- 12417 प्रयागराज-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 1 घंटे 15 मिनट लेट
- 12225 आज़मगढ़- दिल्ली जंक्शन कैफियत एक्सप्रेस, 4 घंटे लेट
- 12367 भागलपुर-आनंदविहार एक्सप्रेस, 1 घंटे लेट
- 14623 सिवनी-फ़िरोज़पुर एक्सप्रेस, 4 घंटे 30 मिनट लेट
- 12919 अम्बेडकरनगर-कटरा एक्सप्रेस, 3 घंटे लेट
- 14207 मां बेल्ही देवी धाम, प्रतापगढ़-दिल्ली जं. 1 घंटे लेट
- 12615 चेन्नई-नई दिल्ली जीटी, 2 घंटे 15 मिनट लेट
- 12621 चेन्नई-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 1 घंटे लेट
- 15658 कामाख्या- दिल्ली जं. ब्रह्मपुत्र मेल, 4 घंटे लेट
- 12447 मानिकपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 2 घंटे 15 मिनट लेट
- 20801 इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस- 1 घंटे लेट
- 12723 हैदराबाद-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 1 घंटे 15 मिनट लेट

एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन नॉर्मल
दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को फ्लाइट ऑपरेशन फिलहाल नॉर्मल रहा। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर से फॉग को लेकर यात्रियों को अपडेट दिया गया। जिसमें पैसेंजर्स से कहा गया है कि वे फ्लाइट के शेड्यूल और अन्य जानकारियों के लिए एयरलाइंस से संपर्क करें।

दिल्ली में पारा 5.8 डिग्री तक गिरा  
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरा का असर थोड़ा कम हुआ है। यहां विजिबिलिटी 100 से 500 मीटर के बीच देखने को मिली। बता दें कि एक दिन पहले ही दिल्ली में कोल्ड डे की स्थिति थी। मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था।

5379487