राहुल गांधी ने सुनी किसानों के मन की बात: बताया देश की रीढ़, बिहार के पूर्णिया से प्रधानमंत्री मोदी के लिए कही बड़ी बात

Bharat Jodo Nyay Yatra in Bihar: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याया यात्रा मंगलवार को बिहार के पूर्णिया पहुंची। यहां उन्होंने खेत में चौपाल लगाकर किसानों से संवाद किया। कहा, किसान हमारे देश की रीढ़ हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार पिछले 10 साल से इनके हमला कर रही है। एक एक कर किसानों, मजूदरों के हक छीने जा रहे हैं।
बिहार में किसानों के दिल की बात सुनते जननायक @RahulGandhi जी #BharatJodoNyayYatra pic.twitter.com/7P4icYFLOP
— Bihar Congress (@INCBihar) January 30, 2024 - सिर पर मुरैठा बांध किसानों के बीच पहुंचे राहुल गांधी ने देशी अंदाज में मोदी सरकार को घेरा। कहा, किसानों से उनकी उपजाऊ जमीनें छीनकर अडानी अंबानी जैसे बड़े उद्योगपतियों को उपहार स्वरूप सौंपी जा रही हैं।
-
खाद और बीज के लिए किसानों पर दबाव बनाया जाता है। बड़ी बड़ी कंपनियां मोटा मुनाफा कमा रही हैं और किसान कमजोर होता जा रहा है। फसल बीमा के नाम पर भी उनसे धोखाधड़ी होती है।
-
तीन काले कानूनों को लेकर राहुल ने कहा, संसद में बिना बहस कराए वह आपकी नाक के नीचे कानून ले लाए। वो तो अच्छा रहा जो किसान उनके खिलाफ खड़े हो गए और पीछे नहीं हटे। कानून वापस हो गए नहीं तो आप सब बर्बाद हो जाते।
-
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने किसानों को देश की रीढ़ बताते हुए कहा, अरबपतियों के 14 लाख करोड़ रुपए माफ कर दिए गए, लेकिन किसानों का कर्ज है माफ़ नहीं किया।
-
राहुल गांधी ने कहा, जो नेता किसानों के पक्ष में बोलेगा, 24 घंटे उस पर राजनीतिक हमले किए जाएंगे। केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण अधिनियम का उल्लंघन कर रही है।
-
राहुल गांधी ने आश्वस्त किया कि मैं इस मुद्दे को संसद में उठा सकता हूं. लेकिन गारंटी नहीं दे सकता कि PM मोदी कुछ करेंगे। हां, हमारी सरकार बनी तो हम आपके लिए यह करेंगे।
-
राहुल गांधी बोले मैं खोखली बातें करने नहीं आया हूं। हमने 72 हजार करोड़ रुपए किसानों का कर्ज माफ किया है।
-
हमारी सरकार भूमि अधिग्रहण बिल लेकर आई थी। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हमारी सरकारों ने उपज का सही मूल्य दिया है।
LIVE: Shri @RahulGandhi addresses the public in Purnia, Bihar. #BharatJodoNyayYatrahttps://t.co/OwLhIwj6yd
— Bihar Congress (@INCBihar) January 30, 2024 