Logo
election banner
PM Narendra Modi Shares Ayodhya Ram Mandir Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की। इसके बाद उन्होंने भगवान की आंखों पर बंधी पट्टी हटाई और कहा कि भगवान राम आ गए हैं। उन्होंने कुबेर टीला में भगवान शिव का अभिषेक भी किया। साथ ही राम मंदिर बनाने वाले श्रमिकों पर फूल भी बरसाए।

PM Narendra Modi Shares Ayodhya Ram Mandir Video: अयोध्या में भगवान राम की प्रतिष्ठा समारोह के एक दिन बाद प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो शेयर किया। जिसमें उनकी श्रीराम जन्मभूमि में एंट्री से लेकर संतों का उल्लास और उनके संबोधन का अंश है। कैप्शन में पीएम मोदी ने लिखा कि दुनिया ने जो अयोध्या देखा, वह यादों में हमेशा अंकित रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, 'हमने कल, 22 जनवरी को अयोध्या में जो देखा, वह आने वाले वर्षों तक हमारी यादों में रहेगा।' वीडियो में 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह की झलकियां हैं। हजारों लोगों ने भगवान राम के नाम का जाप किया और एक हेलीकॉप्टर ने मंदिर पर फूलों की वर्षा की।

Watch Video...

टेंट, अस्थाई मंदिर और भव्य महल में विराजमान हुए रामलला
22 जनवरी, 2024 की तारीख अयोध्या समेत पूरे सनातनियों के लिए अमिट है। 500 सालों के लंबे इंतजार और कानूनी लड़ाई के बाद भगवान राम टेंट, फिर अस्थाई मंदिर और अब भव्य महल में विराजमान हुए। संघर्ष में कई पीढ़ियां कुर्बान हो गईं। कारसेवकों ने गोली खाकर भी कारसेवा की। 

पीएम मोदी ने की प्राण प्रतिष्ठा
फिलहाल सोमवार को राम मंदिर में राम लला की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। राम मंदिर के गर्भगृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूजा की। पीएम मोदी रामलला के लिए अपने साथ चांदी का छत्र और वस्त्र लेकर आए थे। जिसे उन्होंने रामलला को भेंट किया। संतों का आशीर्वाद लिया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने संघर्ष के सभी हुतात्माओं को याद किया। साथ ही भव्य मंदिर के निर्माण से आगे बढ़कर अगले एक हजार सालों तक मजबूत, सक्षम और दिव्य भारत की नींव बनाने का आह्वान भी किया। 

जनता के लिए खुले रामलला के दरबार
मंगलवार को अयोध्या में राम मंदिर के दरवाजे आम जनता के लिए खुल गए। सुबह तीन बजे से राम मंदिर के बाहर भक्तों की कतार लग गई। लोगों में उत्साह इस कदर था कि उन्हें संभालना मुश्किल हो गया। सुबह आरती के बाद मंदिर के दरवाजे आम जनता के लिए खुल गए। राम नाम जप के साथ लोग भगवान का दर्शन कर रहे हैं। 

5379487