Logo
election banner
Nitish Kumar Separated From INDIA: बंगाल और पंजाब के बाद अब बिहार में इंडिया गठबंधन के खिलाफ बगावत के सुर बुलंद हो रहे हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को जैसे ही अपने विधायकों की बैठक बुलाई सियासी हलचल बढ़ गई।

Nitish Kumar Separated From INDIA: लोकसभा चुनाव से पहले I.N.D.I गठबंधन को एक के बाद एक झटका लग रहा है। पहले ममता बनर्जी ने बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान करके झटका दिया। फिर पंजाब में भगवंत मान की पार्टी, अब बिहार में नीतीश कुमार ने कांग्रेस को जोरदार झटका देने की तैयारी में हैं। अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं नीतीश कुमार भी गठबंधन से किनारा करने वाले हैं।

राहुल गांधी की यात्रा में नहीं शामिल होंगे नीतीश
बिहार में होने वाली राहुल गांधी की यात्रा में नीतीश कुमार शामिल नहीं होंगे। इन घटनाक्रमों से ऐसा लग रहा है कि विपक्षी एकता का दम भरने वाला इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव से पहले ही चकनाचूर हो गया है। 

राहुल गांधी की यात्रा में शामिल नहीं होंगे नीतीश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 29 जनवरी को बिहार में होने वाली कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल नहीं होंगे। कहा जा रहा है कि कल शाम नीतीश कुमार को यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस के विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के माध्यम से एक औपचारिक निमंत्रण दिया गया था।

नीतीश कुमार की अमित शाह के साथ बैठक
बिहार में गुरुवार को राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदला नजरा आया। भाजपा के खिलाफ मोर्चा बुलंद करते नजर आने वाले नीतीश कुमार ने अचानक अपने विधायकों की बैठक बुलाई। इसके कुछ ही देर बाद बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी के दिल्ली कूच करने की जानकारी भी सामने आ गई। ऐसा बताया जा रहा है कि बिहार विधानसभा भंग हो सकती है। नीतीश कुमार इसे लेकर कानूनी सलाह ले रहे हैं। 

नीतीश के पटना आवास पर जुटे जेडीयू विधायक
इस बीच नीतीश कुमार के पटना आवास पर जेडीयू विधायकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। ललन सिंह, विजय चौधरी समेत जेडीयू के कई वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचे। इस बीच अश्विनी चौबी भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इसके साथ ही सियासी हलकों में इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि अगले कुछ दिनों में बिहार में सत्ता परिवर्तन हो सकता है। 

लालू के आवास पर बढ़ी गहमागहमी
नीतीश कुमार की अमित शाह से बैठक के बाद लालू यादव के पटना एक अणे स्थित आवास पर गहमागहमी बढ़ गई। आरजेडी विधायक भोला यादव समेत कई नेता लालू यादव के घर पर जुट गए हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक न तो राजद और ना ही आरजेडी ने इस पर कोई प्रतिक्रिया दी है। 

5379487