ममता बनर्जी ने सेना पर लगाए गंभीर आरोप: कहा-BSF सीमावर्ती इलाके में अत्याचार करती है, नया तरीका अपनाती है, वीडियो देखें

Mamta Banerjee serious allegations on BSF
X
Mamta Banerjee serious allegations on BSF
Mamta Banerjee serious allegations on BSF: ममता बनर्जी ने कहा BSF सीमावर्ती इलाके में नया तरीका अपनाती है। अत्याचार करती है।

Mamta Banerjee serious allegations on BSF: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद बंगाल का सीमावर्ती इलाका है। यहां BSF लोगों पर काफी अत्याचार करती है। उन्होंने गोली मारकर हत्या करने जैसा गंभीर आरोप लगाया है। साथ ही दावा किया बंगाल के सीमावर्ती इलाके में BSF एक नई व्यवस्था चलाती है। लोगों को नए कार्ड जारी किए जाते हैं। मंच पर ही उन्होंने DM को ऐसे कार्ड निरस्त करने के निर्देश दिए।


ममता बनर्जी ने और क्या कहा
  • बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को मुर्शिदाबाद में जनसभा को संबोधित कर रही थीं। यहां BSF के बहाने वह केन्द्र सरकार पर निशाना साध रही थीं। बताया कि BSF द्वारा लोगों पर उनसे एक कार्ड लेने का दबाव बनाया जाता है। यह कौनसा कार्ड है और कितने कार्ड रखे जाएंगे? लोगों के पास आधार, पैन, कन्याश्री, रुपश्री सहित तमाम कार्ड हैं। फिर BSF कौन सा कार्ड जारी कर रही है।
  • ममता बनर्जी ने कहा, कार्ड तो बहाना है, असल में इनका (BSF) इरादा कार्ड में हेराफेरी कर लोगों को यहां निकालना और डिटेंशन कैंप में भेजने का है। ममता ने मंच से ही कहा, मैं DM और SDO को अनुमति देती हूं कि कार्ड को लेकर अगर कोई आंतरिक सीमा पर परमिशन मांगी जाती है तो DM, BDO और SDO इसकी अनुमति देंगे।
  • मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल की कानून-व्यवस्था राज्य सरकार के हाथ में है। BSF का काम सीमावर्ती इलाके को संभालना है। वहां ध्यान दे।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story