Logo
election banner
Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान में रविवार को मध्य प्रदेश के पिपरिया और कर्नाटक के मैसूर में जनसभा को संबोधित किया।

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए रविवार को कर्नाटक के मैसूर में विशान जनसभा की। यहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आतंकी गतिविधियों में शामिल संगठनों के साथ गठबंधन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह पार्टी टुकड़े-टुकड़े गैंग की सुल्तान बनना चाहती है। देश को बांटने, तोड़ने और कमजोर करने की इनकी मंशा है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के पिपरिया में पहली जनसभा की थी।  

'सत्ता के लालच में कांग्रेस आग से खेल रही'
पीएम मोदी ने मैसूर की रैली में कहा कि देश के प्रति कांग्रेस की नफरत अपनी सीमाएं लांघ गई है। वह देश को कमजोर करना चाहती है। देश के लिए उसके इरादे खतरे का संकेत हैं और वो कभी बदलने वाले नहीं। सत्ता में आने के लिए ये लोग आग से खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सेना से सबूत मांगती है। वे (कांग्रेस) प्रतिबंधित संगठन की पॉलिटिकल विंग के साथ काम कर रहे हैं, जो आतंकी गतिविधियों में शामिल है। कर्नाटक में तुष्टिकरण का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है।

'विपक्ष वाले सनातन और हिंदू धर्म को मिटाना चाहते हैं'
- प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर कांग्रेस पर कश्मीर विरोधी होने का आरोप मढ़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा कश्मीर को अपना मानने से इनकार करती रही है। उन्होंने तो भगवान राम तक का अपमान किया। INDI अलायंस के लोग सनातन को खत्म करना चाहते हैं। वे हिंदु धर्म को मिटाना चाहते हैं। लेकिन जब तक मोदी है, इन लोगों के मंसूबे पूरे नहीं होंगे। ये मोदी की गारंटी है।
- मोदी ने कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के बयान पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने देखा कि जिन लोगों ने देश के खिलाफ बोला, कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिए। पिछले दिनों आपने देखा होगा कि कांग्रेस नेताओं को रैलियों में भारत माता की जय बोलने के लिए भी मंच पर बैठे नेताओं की परमिशन लेनी पड़ती है। 

'देश में नहीं, कांग्रेसियों के दिलों में आग भरी पड़ी है'
मध्यप्रदेश होशंगाबाद के पिपरिया में भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का शाही परिवार धमकाता है कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बना तो आग लग जाएगी। देश को डराओ, घबराओ और आग फैलाओ। यह उनकी पुरानी आदत है। आग देश नहीं बल्कि उनके दिलो-दिमाग में भरी पड़ी है, जो अंदर से जलाए जा रही है। (पढ़ें पूरी खबर...)

खड़गे बोले- भाजपा ने भ्रष्ट और चोरों को गोद में बैठाया
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नागपुर में रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के 23 नेता जब तक हमारे साथ थे, तब तक वो भ्रष्ट थे। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने उन 23 लोगों को डरा-धमका कर अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। जो भ्रष्ट और चोर थे, जिन्हें आप (बीजेपी वाले) चोर कहते थे, आज आपने उन्हें गोद में बैठा लिया। आपने विधायकों और सांसदों को भाजपा में ले लिया, यहां तक ​​कि हमारे मुख्यमंत्री को भी चुरा लिया।

5379487