Karnatka: कांग्रेस का विवादित पोस्टर, भारत के नक्शे से PoK गायब, BJP ने जताया एतराज  

Karnataka congress poster
X
Karnataka congress poster
Karnataka congress poster: कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक विवादों में घिर गई है। बैठक से पहले लगाए गए पोस्टरों में भारत का गलत नक्शा दिखाया गया, जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) गायब है। बीजेपी ने इस पर आपत्ति जताई है।

Karnataka congress poster: कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक विवादों में घिर गई है। बैठक से पहले लगाए गए पोस्टरों में भारत का गलत नक्शा दिखाया गया, जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) गायब है। भाजपा ने कहा है कि यह भारत की संप्रभुता का अपमान है। बीजेपी ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। बीजेपी के नेताओं ने कांग्रेस पर देशद्रोह का आरोप लगाया है।

भाजपा का गलत नक्श शेयर करन पर एतराज
भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने पोस्टर की तस्वीर साझा करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। मालवीय ने कहा कि कांग्रेस ने जानबूझकर भारत का नक्शा बिगाड़ा है। यह कांग्रेस की वोट बैंक राजनीति का हिस्सा है। मालवीय ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से इन विवादित पोस्टरों को तुरंत हटाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। भाजपा ने कहा कि यह देश की संप्रभुता के साथ खिलवाड़ है।

कांग्रेस की ऐतिहासिक बैठक पर सवाल
बेलगावी में कांग्रेस ने 1924 में महात्मा गांधी द्वारा अध्यक्षता किए गए ऐतिहासिक अधिवेशन की शताब्दी मनाने के लिए यह बैठक बुलाई है। कांग्रेस इस अधिवेशन को दो दिन तक बड़े स्तर पर मना रही है। ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ रैली और गांधी वेल (पंपा सरोवर) के पास होने वाली बैठक इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण हैं। बावजूद इसके, विवाद ने इस बैठक पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या है गांधीजी का बेलगावी कनेक्शन
1924 में बेलगावी में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन में महात्मा गांधी ने पहली और आखिरी बार अध्यक्षता की थी। इस अधिवेशन ने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी थी। वर्तमान में कांग्रेस उसी स्थान पर वर्किंग कमेटी की बैठक कर रही है। कांग्रेस ने इस क्षेत्र को महात्मा गांधी नगर का नाम दिया है। लेकिन, गलत नक्शे की वजह से इस आयोजन पर नकारात्मक छवि बन रही है।

भाजपा और कांग्रेस में तुष्टिकरण पर छिड़ी बहस
भाजपा ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कांग्रेस अपनी वोट बैंक राजनीति के लिए देश की अखंडता और संप्रभुता से समझौता कर रही है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर अभी कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है। भाजपा नेताओं ने मांग की है कि कांग्रेस इस गलती के लिए माफी मांगे और संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई करे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story