haribhoomi hindi news
BJP manifesto committee: बीजेपी ने शनिवार को 27 सदस्यों वाली मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान कर दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 BJP manifesto committee: बीजेपी ने शनिवार को अपनी 27 सदस्यों वाली मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान कर दिया। यह कमेटी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषणापत्र तैयार करने का काम करेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गाेयल को सह संयोजक बनाया गया है।

चार मुख्यमंत्रियों को शामिल किया गया
कमेटी में चार राज्यों के सीएम को शामिल किया गया है। इनमें असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ओर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हैं। इस कमेटी में करीब सभी राज्यों के नेताओं को शामिल किया गया है। यह नेता अपने राज्यों के हिसाब से घोषणाओं को मेनिफेस्टो में शामिल करने पर अपना सुझाव देंगे। 

इन बड़े नेताओं काे दी गई है जगह
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अर्जुन मुंडा, वसुंधरा राजे, किरेन रिजिजू, रविशंकर प्रसाद, सुशील मोदी, अर्जुन राम मेघवाल, धर्मेंद्र प्रधान, केशव प्रसाद मौर्य, राजीव चंद्रशेखर, विनोद तावड़े, राधामोहन दास, ओपी धनखड़, अनिल एंटनी और तारीक मंसूर शामिल हैं। कमेटी का गठन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया है। कमेटी से कहा गया है कि वह घोषणाएं तैयार करते समय युवाओं, महिलाओं, गरीबों और किसानों से जुड़ी समस्याओं को ध्यान में रखें। 

 

7