जेपी नड्डा ने हाथ में थामा ब्रश, दीवार पर उकेरी 'कमल' की तस्वीर, बोले- एक बार फिर से मोदी सरकार

bjp wall writing campaign
X
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को वॉल राइटिंग कैंपेन शुरू किया।
JP Nadda BJP Launches Nationwide Wall Writing Campaign: 2019 के चुनावों में भाजपा ने 303 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को 52 सीटें मिलीं थी। इस बार चुनाव में भाजपा ने 450 प्लस का लक्ष्य रखा है।

JP Nadda BJP Launches Nationwide Wall Writing Campaign: भाजपा ने लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को दिल्ली से वॉल राइटिंग अभियान की शुरुआत की। उन्होंने हाथों में ब्रश थामा और दीवार पर चुनाव चिन्ह कमल की आकृति उकेरी। उन्होंने नया स्लोगन दिया। कहा कि एक बार फिर से मोदी सरकार।

देश में हो रहा लगातार विकास
जेपी नड्डा ने कहा कि हमारा दीवार लेखन कार्यक्रम आज से पूरे देश में शुरू हो रहा है। यह कार्यक्रम देश भर के सभी बूथों पर 'एक बार फिर से मोदी सरकार' के नारे के साथ शुरू होगा। हमारी कोशिश है कि इसमें प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता शामिल हों और इसे सफल बनाएं। यह नारा देश के नागरिकों से एक विनम्र अपील है कि 2024 में एक बार फिर मोदी सरकार बने और देश के अंदर लगातार विकास हो।

उन्होंने कहा कि हम देश को 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के साथ आगे ले जाएंगे, जिसके लिए एक स्थिर सरकार की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता ने पहले भी पीएम मोदी को अपना आशीर्वाद दिया है और हमें यह देखने को मिला है कि कैसे विकास के नए मुकाम हासिल किए गए और कैसे भारत ने खुद को विश्व स्तर पर स्थापित किया।

नड्डा ने कहा कि इस सबको आगे बढ़ाने के लिए एक स्थिर सरकार की जरूरत है। इसलिए हम इस दीवार लेखन के माध्यम से एक बार फिर मोदी सरकार के लिए अपील कर रहे हैं।

Watch Video...

माणिक साहा ने एक दिन पहले अपने राज्य में शुरू किया कैंपेन
इससे पहले रविवार को त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने एक कार्यक्रम में दीवार पर कमल का प्रतीक-भाजपा का लोगो बनाया। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के 450 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने का भरोसा जताया। सीएम साहा ने कहा कि हमारा लक्ष्य आगामी लोकसभा चुनाव में अपने राज्य की दोनों सीटों पर जीत हासिल करना है। ऐसी अटकलें हैं कि भाजपा इस बार 404 सीटें जीत सकती है, लेकिन मेरा मानना ​​अलग है। इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा 450 अधिक सीटें जीतेगी।

उधर, राहुल गांधी न्याय यात्रा पर
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं। उन्होंने इंफाल से रविवार को यात्रा की शुरुआत की है, इसका समापन मुबई में होगा। 2019 के चुनावों में भाजपा ने 303 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को 52 सीटें मिलीं थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story