इंडियन नेवी का ऑपरेशन: INS सुमित्रा ने फिशिंग जहाज इमान को सोमालिया के समुद्री डकैतों से छुड़ाया, 17 क्रू मेम्बर्स को रेस्क्यू किया

INS Sumitra Saves Fishing Vessel Iman
X
भारतीय नौसेना के वॉर शिप आईएनएस सुमित्रा ने ईरान का झंडा लगे फिशिंग वेसल को अदन की खाड़ी में रेस्क्यू किया।
INS Sumitra Saves Fishing Vessel Iman: इंडियन नेवी के वॉर शिप आईएनएस सुमित्रा ने सोमालिया के समुद्री डकैतों से फिशिंग वेसल इमान को सफलतापूर्वक छुड़ाया है। इस पर सवार 17 लोगों को बचा लिया गया है।

INS Sumitra Saves Fishing Vessel Iman: भारतीय नौसेना ने एक बार फिर हिंद महासागर में सोमालिया के समुद्री डकैतों से एक फिशिंग शिप को बचाया है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन को इंडिया नेवी के वॉरशिप INS सुमित्रा ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। समुद्री डकैतों ने इमान नामक इस शिप पर कब्जा कर लिया था। इंडियन नेवी सोमवार को इस फिशिंग वेसल को सकुशल रेस्क्यू करने की जानकारी दी। जहाज पर सवार 17 क्रू मेम्बर्स को बचा लिया गया है।

INS Sumitra Saves Fishing Vessel Iman
सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने मछली पकड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाले जहाज को अगवा कर लिया था।

फिशिंग वेसल ने जारी किया था डिस्ट्रेस कॉल
फिशिंग वेसल इमान ने समुद्री डकैतों के अटैक का शिकार होने के बाद संकट में होने का संदेश यानी कि डिस्ट्रेस कॉल जारी किया था। यह संदेश अदन की खाड़ी और सोमालिया के पूर्वी तट पर एंटी पायरेसी अभियान में लगे INS सुमित्रा तक पहुंचाई गई। INS सुमित्रा को तुरंत मुसीबत में फंसे इस जहाज की ओर रवाना कर दिया गया। फिशिंग शिप ने अपने संदेश में कहा था कि कुछ समुद्री लूटेरे शिप पर चढ़ गए हैं और क्रू मेम्बर्स को अगवा कर लिया है।

हेलिकॉप्टर से लैस होकर पहुंची आईएनएस सुमित्रा
इंडियन नेवी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आईएनएस सुमित्रा ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के मुताबि यह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टरों से लैस इंडियन नेवी के जवानों ने किडनैप जहाज को घेर लिया। इसके बाद समुद्री डाकुओं को लाउड स्पीकर के जरिए चेतावनी जारी की गई और सभी डाकूओं को अगवा फिशिंग शिप से उतरने के लिए मजबूर कर दिया और क्रू मेम्बर्स को बचा लिया।

INS Sumitra Saves Fishing Vessel Iman
कुछ इस तरह स्टीमर से अगवा जहाज तक पहुंचे इंडियन नेवी के जवान।

26 जनवरी की रात भी रेस्क्यू किया गया था एक शिप
इससे पहले 26 जनवरी की रात भी आईएनएस विशाखापत्तनम ने हूती विद्रोहियों के हमले का शिकार हुए एक जहाज को बचाया था। MV Marlin Luanda (एमवी मार्लिन लुआंडा) नामक जहाज पर भी अदन की खाड़ी में हमला हुआ था। इस टैंकर पर क्रूड ऑयल से जुड़ा केमिकल लोड था। हमले के बाद एमवी मार्लिन लुआंडा में आग लग गई थी। इंडियन नेवी ने इस जहाज के पास पहुंचकर आग बुझाई और इस पर सवार 22 भारतीय और एक बांग्लादेशी क्रू मेम्बर को बचा लिया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story