Aaj ka Mausam: MP,  UP, छत्तीसगढ़ सहित 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; जानिए आपके प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

India Today Weather Update, rain in these 20 states on Monday, 28 April, heat will prevail here
X
Aaj ka Mausam: MP,  UP, छत्तीसगढ़ सहित 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; जानिए आपके प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
देश (India) में आज का मौसम (सोमवार, 28 अप्रैल) को कैसा रहेगा?  मौसम विभाग (IMD) ने MP,  UP, छत्तीसगढ़, बिहार सहित 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Aaj ka Mausam: देश (India) में आज का मौसम (सोमवार, 28 अप्रैल) को कैसा रहेगा? मौसम ने कई प्रदेशों में करवट बदली है। गर्मी में बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने MP, UP, छत्तीसगढ़, बिहार सहित 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा में भीषण गर्मी है। गर्मी का पारा लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को हीटवेव का अलर्ट है। गुजरात, कर्नाटक में उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी होगी। आइए जानते हैं कि देशभर के मौसम को लेकर IMD की रिपोर्ट क्या कहती है?।

असम के गुवाहाटी में मौसम बदल गया है। शहर के कुछ हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। सिक्किम के गंगटोक में बर्फबारी हुई।

जानिए किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार (28 अप्रैल) को यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़, बिहार, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, कर्नाटक, तेलंगाना और केरल में बारिश होने के आसार हैं। तेज हवा चलेगी। कई राज्यों में ओले भी गिर सकते हैं। राजस्थान, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में गर्मी का कहर रहेगा। हीटवेव चलने की संभावना है। गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में उमस भरी गर्मी रहेगी।

एमपी के इन जिलों में बारिश के आसार
मध्यप्रदेश में 4 दिन तक ओले, बारिश और आंधी का दौर रहेगा। कई जिलों में लू का भी अलर्ट है। मौसम विभाग ने सोमवार छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया और कटनी, सिंगरौली, सागर, नर्मदापुरम, बैतूल और देवास में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। इंदौर, भोपाल और उज्जैन सहित कई जिलों में गर्मी का असर रहेगा।

इसे भी पढ़ें: MP का मौसम: भोपाल, ग्वालियर सहित 35 जिलों में 11.2° तक लुढ़का पारा, इन 11 शहरों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान में गर्मी का कहर
राजस्थान में भीषण गर्मी है। मौसम विभाग ने सोमवार से गर्मी और तेज की बात कही है। दिन के साथ-साथ रात में भी लू चलने और तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज होने की आशंका है। 1 मई बाद तेज गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। कुछ शहरों में मिनिमम टेम्प्रेचर 30 डिग्री सेल्सियस या उससे भी ऊपर दर्ज हो सकता है। सोमवार को जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर और बीकानेर में दिन और रात में तेज गर्मी का ऑरेंज अलर्ट है। रविवार को 25 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा दर्ज हुआ।

CG के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग ने सोमवार बलौदाबाजार, कोरबा, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा, रायपुर, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद सहित कई जिलों में आंधी, बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। रविवार को रायपुर, बिलासपुर और पेंड्रा सहित कई हिस्सों में अंधड़ के साथ तेज बारिश हुई। कुछ देर की बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत दी है।

यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, कानपुर, देहात, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरेया, जालौना, हमीरपुर, महोबा में सोमवार को बारिश की संभावना है। प्रयागराज, वाराणसी, प्रतापगढ़ सहित 32 जिलों में लू का अलर्ट है। गोरखपुर में रविवार रात में आंधी के साथ बारिश हुई। लखनऊ में भी बादल छाए हैं, ठंडी हवा चल रही है। यूपी के कई हिस्सों में दिन में 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी।

बिहार के 36 जिलों में बारिश का अलर्ट
बिहार के कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज, अररिया, सुपौल, समस्तीपुर, दरभंगा सहित 36 जिलों में सोमवार को बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 19 जिलों में ऑरेंज और 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। नालंदा में सुबह-सुबह हल्की बारिश हुई। वहां राजधानी पटना, जहानाबाद समेत कई जिलों में बादल छाए हैं।

दिल्ली में पड़ेगी गर्मी
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को भीषण गर्मी रहेगी। कई इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। 29 अप्रैल को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?
हरियाणा में इन दिनों जनता को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में आज भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहेगा। हरियाणा में आज अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज प्रदेश के कई जिलों में लू चलने की संभावना है।

पंजाब में गर्मी का अलर्ट
पंजाब में मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन दिनों पंजाब में लू चलेगी। आज राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, फिर भी तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। पंजाब में 1 मई 2025 तक लू का असर रहेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story