Logo
election banner
Farmers Death on Khanauri border: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवतं मान ने बुधवार को पंजाब-हरियाणा खनौरी बॉर्डर पर एक किसान की मौत होने पर दुख प्रकट किया। मान ने कहा कि 21 साल के किसान की मौत के लिए जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। साथ ही परिवार मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता राशि भी देगी।

Farmers Death on Khanauri border: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बुधवार को किसान आंदोलन में एक किसान की मौत पर एक्शन लेने की घोषणा की। मान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर मृत किसान के प्रति संवेदनाएं प्रकट की। मान ने कहा कि आज खनौरी बॉर्डर पर 21 साल के किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई। इसका पता चलते ही मेरे रोंगटे खड़े हो गए। मुझे इस बात का बेहद दुख है कि 21 साल की उम्र में ही शुभकरण की मौत हो गई। उसकी मां की पहले ही मौत हो चुकी थी। दो बहनों के एकलौते भाई शुभकरण को उसकी दादी ने पाला था। 

'आज फिर से पंजाबियों को कुर्बानी देनी पड़ रही'
पंजाब के सीएम ने कहा कि अगर हरियाणा सरकार ने शुभकरण को बॉर्डर पर नहीं रोका होता, तो वह भी दूसरे किसानों के साथ दिल्ली पहुंच गया होता। ये किसान अपने घरों से दिल्ली जाने के लिए ही तो निकले थे। यह याद रखा जाना चाहिए कि इस देश में 90 प्रतिशत कुबार्नियां पंजाबियों ने ही दी है। आt फिर से उस आजादी को कायम रखने के लिए हमें कुबार्नी देनी पड़ रही है। 

'हरियाणा सरकार केंद्र के कंट्रोल में'
मान ने कहा कि मुझे यह समझ में नहीं आ रहा कि किसानों का हरियाणा सरकार से किसी तरह का झगड़ा नहीं है, तो फिर वह किसानों को क्यों रोक रही है। क्या हरियाणा सरकार दिल्ली की सीमा पर होने के कारण केंद्र सरकार के कंट्रोल में है। इस पर तो केंद्र सरकार को फैसला लेना है कि वह किसानों को आंदोलन के लिए कोई स्टेडियम मुहैया कराती है या फिर उन्हें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की इजाजत दी जाती है। 

'शुभकरण के परिवार को देंगे आर्थिक मदद'
पंजाब के सीएम ने कहा कि शुभकरण आंदोलन में कोई फोटो खिंचवाने नहीं गया था। वह तो सिर्फ सरकार से अपनी फसलों की सही कीमत की मांग करने के लिए गया था। शुभकरण की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आते ही एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके साथ ही जांच के आदेश भी दिए जाएंगे। जो भी शख्स शुभकरण सिंह की मौत के लिए जिम्मेदार होगी उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। पंजाब सरकार की ओर से शुभकरण के परिवार को आर्थिक सहायता राशि भी दी जाएगी। 

राहुल गांधी ने किसान की मौत पर शोक प्रकट किया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को खनौरी बॉर्डर पर 21 साल के किसान शुभकरण सिंह की मौत पर शोक प्रकट किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि किसान शुभकरण सिंह की मौत दिल दहला देने वाली है। मैं उनके परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करता हूं। इसके साथ ही राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया X पाेस्ट में पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक न एक दिन देश मोदी से किसानों की हत्या का जवाब जरूर मांगेगा। 

खनौरी बॉर्डर पर कैसे हैं हालात?
पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर बुधवार को हालात बेहद तनावपूर्ण नजर आया। पुलिस ने आगे बढ़ने की कोशिश करने पर प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे। किसानों ने भी पुलिस पर पथराव किया। हरियाणा पुलिस ने दावा किया कि किसानों ने 10 से 12 पुलिसकर्मियों को घेर लिया। उन पर लाठी, डंडों और गड़ासे से हमला किया। इसमें 12 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। 

5379487