Logo
election banner
Elvish Yadav Bigg Boss Winner Controversy: सागर ठाकुर को वीडियो प्लेटफॉर्म पर मैक्सटर्न नाम से जाना जाता है। गुरुग्राम पुलिस ने आईपीसी की धारा 147 (दंगा करने की सजा), 149 (गैरकानूनी जमावड़ा), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है।

Elvish Yadav Bigg Boss Winner Controversy: सोशल मीडिया स्टार से बिग बॉस विनर तक का सफर तय करने वाले यूट्यूबर एल्विश यादव का नाम एक बार फिर सुर्खियो में है। गुरुग्राम पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ यूट्यूबर सागर ठाकुर के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने अपनी शिकायत में दावा किया कि एल्विश यादव ने उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ने की कोशिश की। 

एल्विश यादव द्वारा कथित तौर पर एक व्यक्ति की पिटाई करने का वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई। सागर ठाकुर को वीडियो प्लेटफॉर्म पर मैक्सटर्न नाम से जाना जाता है। गुरुग्राम पुलिस ने आईपीसी की धारा 147 (दंगा करने की सजा), 149 (गैरकानूनी जमावड़ा), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है।

'मैक्सटर्न' सागर ठाकुर ने अपनी शिकायत में क्या कहा?
सागर ठाकुर ने अपनी पुलिस शिकायत में लिखा है कि एल्विश यादव से उनकी जान को खतरा है। बताया कि 'मैं, सागर ठाकुर, जिसे मैक्सटर्न के नाम से भी जाना जाता है। आपका ध्यान एल्विश यादव द्वारा मेरे जीवन पर हमले और धमकी की एक गंभीर घटना की ओर दिलाना चाहता हूं। जिसके लिए तत्काल कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता है। मैं गेमिंग कंटेंट बनाता हूं। 2017 से सक्रिय रूप से यूट्यूब पर कंटेंट बना रहा हूं।

2021 से एल्विश से जान पहचान
सागर ठाकुर ने कहा कि वह एल्विश यादव को 2021 से जानते हैं। उन्होंने दावा किया कि एल्विश यादव के फैन पेज उनके खिलाफ दुष्प्रचार फैला रहे हैं। इसका असर मेरी मनोदशा पर भी पड़ा। आखिरकार एक एनजीओ से काउंसलिंग करानी पड़ी। मुझे एल्विश यादव ने मिलने के लिए बुलाया, मुझे लगा कि वह मुझसे बात करना चाहते हैं। वह स्टोर पर आए। इसके बाद उने 8-10 गुंडों ने मुझे पीटना शुरू कर दिया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। एल्विश के गुंडे नशे में थे। 

सागर ठाकुर ने दावा किया कि एल्विश यादव उसे शारीरिक रूप से अक्षम बनाना चाहता था। एलविश यादव ने मेरी रीढ़ की हड्डी तोड़ने की कोशिश की, ताकि मैं शारीरिक रूप से अक्षम हो जाऊं। यह घटना 8 मार्च की है। 8-10 लोग रात 12:30 बजे आए और एल्विश यादव ने जाने से पहले मुझे जान से मारने की धमकी दी। पिटाई से मैं लगभग बेहोश हो गया था। कथित हमला गुरुग्राम के सेक्टर 53 के एक शॉपिंग मॉल में हुआ।

Elvish Yadav Vs Maxtern Sagar Thakur
Elvish Yadav Vs Maxtern Sagar Thakur

कौन हैं सागर ठाकुर?
सागर ठाकुर एक फेमस YouTube कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। जिनके YouTube पर 1.6 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। इंस्टाग्राम पर भी सागर ठाकुर के 8,90,000 और एक्स पर 2,50,000 फॉलोअर्स हैं। वह दिल्ली का रहने वाला है। 

नोएडा पुलिस ने करीब चार महीने पहले एल्विश यादव को रेव पार्टियों में सांप के जहर की आपूर्ति से जुड़े मामले में आरोपी बनाया था। 

5379487