Logo
election banner
Eid-ul-Fitr 2024 Chand Timings:देश के सभी शहरों में मुसलमान चांद की रात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली में चांद शाम 7.32 बजे, नोएडा में 6.32 बजे, मुंबई में शाम 7.39 बजे, कोलकाता में शाम 5.34 बजे नजर आएगा।

Eid-ul-Fitr 2024 Chand Timings: दुनिया भर में मुसलमानों के त्योहार ईद-उल-फित्र को लेकर तैयारियां जोरों पर है। सऊदी अरब, यूएई और कतर ने घोषणा की है कि ईद 10 अप्रैल को मनाई जाएगी। वहीं, भारत में ईद की तारीख को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है। दरअसल ईद की तारीख शव्वाल के आधे चांद के नजर आने पर निर्भर करता है। जिस शाम यह आधा चांद नजर आता है उसके अगले दिन ईद मनाई जाती है।

कैसे तय होती है ईद की तारीख
भारत में अगर मंगलवार की शाम चांद नजर आ गया तो ईद 10 अप्रैल को मनाया जाएगा, वहीं, अगर चांद का दीदार एक दिन बाद हुआ तो ईद इसके अगले दिन मनाई जाएगी।सऊदी की ओर से ईद की मनाने की तारीखों का ऐलान करने के बाद से ही दुनिया भर के मुसलमानों में ईद के चांद देखने की बेकरारी बढ़ जाती है। सऊदी अरब में चांद नजर आने के बाद ही दुनिया के दूसरे देशों में ईद की तारीख तय की जाती है। यही वजह है कि हर साल ईद की तारीख अलग होती है। 

भारत में कब होगा चांद का दीदार
देश के सभी शहरों में मुसलमान चांद की रात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  आइए जानते हैं कि देश के किस शहर में कब नजर आएगा चांद। दिल्ली में चांद शाम 7.32 बजे, नोएडा में 6.32 बजे, मुंबई में शाम 7.39 बजे, कोलकाता में शाम 5.34 बजे, बेंगलुरु में शाम 7.13 मिनट, चंडीगढ़ में शाम 6.27 बजे, अमदाबाद में शाम 7.45 बजे, हैदराबाद में शाम 7.14 बजे, पुणे में शाम 7.34 बजे, लखनऊ में शाम 7.15 बजे, आगरा में शाम 6.19 बजे और पटना में शाम 5.49 बजे नजर आने की संभावना है।

सऊदी अरब में ईद कब?
सऊदी अरब समेत कई मुस्लिम देशों में आठ अप्रैल को चांद नजर नहीं आया था। ओमान, कतर, कुवैत,इजिप्ट, ईरान, तुर्की और बहरीन जैसे देशों में मंगलवार को चांद नजर आया। इससे पहले ही सभी लोगाें से चांद पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है। इसके बाद से ही भारत में भी ईद को लेकर उत्साह बढ़ गया है।आम तौर पर सऊदी अरब में चांद नजर आने के एक दिन बाद भारत में भी चांद नजर आ जाता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भारत में गुरुवार को ईद मनेगी।

5379487